Move to Jagran APP

कानपुर देहात जिलाध्यक्ष बोले- सभी ने किया छलावा, अब कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प

कांग्रेस के कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि न्याय पंचायत से लेकर बूथ तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। रसोई गैस डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों से बेहाल जनता अब सबकुछ समझ चुकी है और कांग्रेस के साथ जुड़ रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 01:49 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 01:49 PM (IST)
कानपुर देहात जिलाध्यक्ष बोले- सभी ने किया छलावा, अब कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प
कानपुर कानपुर देहात जिलाध्यक्ष नरेश कटियार का साक्षात्कार।

कानपुर देहात, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारी में लगे हैं। कांग्रेस पार्टी भी इसमें कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती है। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कानपुर देहात में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार से विशेष बातचीत के प्रमुख अंश...।

loksabha election banner

भाजपा को किस तरह से चुनौती देंगे?

भाजपा सरकार ने जनता को छलावे में रखा है, जिसे लोग समझ चुके हैं। समाज का प्रत्येक वर्ग अपने आप को शोषित महसूस कर रहा है। हम भाजपा की झूठी बातों को जनता के सामने ला रहे हैं और जनता भी अब सब जान चुकी है कि जुमलेबाजी से कुछ नहीं होगा।

अपनी पार्टी की मजबूती व चुनावी तैयारी के लिए क्या कर रहे हैं?

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव प्रियंका वाड्रा सभी जिलों की मानीटरिंग कर रही हैं। न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। रही बात भाजपा को चुनौती देने की तो वह अपने कर्म से ही पतन पर जा रही है।

कांग्रेस चुनाव में अपने आप को कहां रखती है?

कांग्रेस की ओर से जय भारत संपर्क अभियान शुरू किया गया है। इसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को जनता से रू-ब-रू करा रहे हैं। हमारे विकास कार्यों को जनता ने देखा व जाना है, इसलिए जनता हमें ही चुनेगी।

पार्टी की कमी या ताकत क्या है?

पार्टी कमजोर या मजबूत नहीं होती। मतदाता ही उसका स्तर तय करते हैं। हमारे कुछ नेता सक्रिय भूमिका में नहीं थे, लेकिन अब सभी जनता के बीच मौजूद हैं। कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है और जनता व सर्वसमाज का विकास हम ही कर सकते हैं।

खुद के चुनाव लडऩे के बारे में क्या सोच रहे हैं?

राजनीति में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अपेक्षाएं होती हैं, लेकिन पार्टी हाईकमान का निर्णय महत्वपूर्ण है। हाईकमान के निर्देश से ही चुनाव लडऩे को लेकर स्थित स्पष्ट होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.