32 सदस्यों को जिला पंचायत चुनाव में लड़ाएगी कांग्रेस कमेटी, लिए गए ये अहम फैसले
अमित ने कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार के हर मुद्दे पर कांग्रेस घेरेगी। उन्होंने कहा कि सरकार में युवा जान देने के सिवा के पास कुछ नहीं बचा है। नौकरी निकलते ही भ्रष्टाचार शुरू हो जाता है। गरीब वहीं का वहीं है।
कानपुर, जेएनएन। राजनीति के हिसाब से कानपुर हमेशा से संवेदनशील रहा है। वर्ष 2014 में भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस अपनी धाक जमाने के लिए लगातार प्रदेश स्तर से पदाधिकारी शहर आकर भाजपा सरकार पर हमलावर रहते हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के 32 जिला पंचायत सदस्यों को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में मेस्टन रोड स्थित तिलक हॉल में जिला कांग्रेस कानपुर नगर (ग्रामीण) की कमेटी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने घोषणा की है। अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि कि सरकार से परेशान जनता इस बार कांग्रेस को जिताएगी। अमित ने कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार के हर मुद्दे पर कांग्रेस घेरेगी। उन्होंने कहा कि सरकार में युवा जान देने के सिवा के पास कुछ नहीं बचा है। नौकरी निकलते ही भ्रष्टाचार शुरू हो जाता है। गरीब वहीं का वहीं है। उन्होंने कहा कि अभी प्रत्याशी अीाी घोषित नहीं किये गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में कोई प्रदर्शन करने पर सरकार जेल भिजवा देती है। प्रत्याशी घोषणा के दौरान दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित,अंशु तिवारी, विकास अवस्थी,नरेंद्र,शशांक, नीरज मौजूद रहे।
प्रियंका ने संजीत के परिवारजनों से की थी वार्ता : महासचिव प्रियंका गांधी ने संजीत यादव हत्याकांड में कई ट्वीट कर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाये थे। उन्होंने संजीत के परिवार जनों से भी वार्ता की थी।