Move to Jagran APP

कानपुर के मंडलायुक्त ने कहा, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की क्या स्थिति है अब तक कितना काम हुआ इसकी रोज रिपोर्ट दें

इसे अधिक उत्पादक और प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक लें और उस पर आवश्यक कारवाई करें। स्मार्ट क्लासेस स्मार्ट सिटी कार्यों के तहत एक महत्वपूर्ण परियोजना है। बता दें कि छह कार्यों में से तीन पूर्ण हो चुके हैं और उपयोग के लिए तैयार हैं।

By Akash DwivediEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 04:06 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 05:50 PM (IST)
कानपुर के मंडलायुक्त ने कहा, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की क्या स्थिति है अब तक कितना काम हुआ इसकी रोज रिपोर्ट दें
उपयोग के लिए तैयार हैं। बाकी 3 अगले 2 महीनों में पूरे हो जाएंगे

कानपुर, जेएनएन। स्मार्ट सिटी कारपोरेशन चार करोड़ रुपये से शहर में 10 और स्मार्ट स्कूल शुरू करेगा। अभी शहर में छह स्मार्ट स्कूलों पर कार्य चल रहा है। इनमें से तीन तैयार हैं जिनका निरीक्षण शुक्रवार को मंडलायुक्त राजशेखर ने किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतुष्टि जताई। 

loksabha election banner

स्मार्ट क्लासेस प्रोजेक्ट में शहर के छह स्कूलों के लिए मंजूरी दी गई है। इस पर 2.30 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसके तहत इंटरेक्टिव स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर होंगे। स्मार्ट कक्षाओं में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के लिए ङ्क्षहदी और अंग्रेजी में एनसीईआरटी की ऑनलाइन शैक्षिक सामग्री दी जाएगी। निर्माणकर्ता फर्म स्मार्ट क्लासेस पूरे प्रोजेक्ट को पांच वर्ष तक मेनटेन करेगी। यह फर्म शिक्षकों और स्टाफ को स्मार्ट क्लासेज चलाने के लिए प्रशिक्षित करेगी। अब तक छह में से तीन स्कूलों के कार्य पूरे हो चुके हैं। ये उपयोग के लिए तैयार हैं। बाकी तीन अगले दो महीनों में पूरे हो जाएंगे। शुक्रवार को मंडलायुक्त ने खलासी लाइन स्थिति प्राथमिक बालिका विद्यालय प्रथम, सिविल लाइंस स्थित एमजी नगर निगम महिला इंटर कॉलेज और श्री कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी और स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अधिकारी थे। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में चार करोड़ की लागत से इस परियोजना में 10 और सरकारी स्कूलों को लेने का फैसला किया है। इस परियोजना को जुलाई 2021 तक पूरा करने की योजना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.