Move to Jagran APP

सांसद के माता-पिता की प्रतिमा के अनावरण को कंचौसी आएंगे मुख्यमंत्री

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को कानपुर देहात के कंचौसी बाजार में होगा कार्यक्रम। आसपास के जनपदों से पहुंचेंगे भाजपा के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 04:56 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 04:56 PM (IST)
सांसद के माता-पिता की प्रतिमा के अनावरण को कंचौसी आएंगे मुख्यमंत्री
सांसद के माता-पिता की प्रतिमा के अनावरण को कंचौसी आएंगे मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, कानपुर : एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर देहात आ रहे हैं। वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के साथ सांसद देवेंद्र सिंह भोले के माता-पिता की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

loksabha election banner

रविवार को कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद भोले ने बताया कि वह कई वर्षों से अपनी माता कनक रानी और पिता दर्शन सिंह की पुण्यतिथि क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर मनाते आ रहे हैं। इस बार यह आयोजन माताजी की पुण्यतिथि और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को दोपहर एक बजे दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय, कंचौसी बाजार पहुंचेंगे। प्रतिमाओं का अनावरण करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया और आसपास के क्षेत्रवासी पहुंचेंगे। प्रदेश के कई मंत्री, सांसद और विधायक इसमें शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में एमएलसी डॉ. अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी और अरविंद सचान भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.