Move to Jagran APP

अफसरों को नहीं लगी भनक और फर्रुखाबाद का हवाई दौरा कर गए सीएम, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

बुधवार शाम करीब चार बजे हेलीकाप्टर को नीचे उड़ते देख गंगा के पांचाल घाट पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। हेलीकाप्टर करीब तीन मिनट तक पांचाल घाट क्षेत्र में ही मंडराता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी विशिष्ट वेशभूषा से लोगों ने पहचाना।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 12:08 AM (IST)
अफसरों को नहीं लगी भनक और फर्रुखाबाद का हवाई दौरा कर गए सीएम, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
हेलीकाप्टर से जायजा लेते सीएम योगी की प्रतीकात्मक फोटो।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भी चुपके से जायजा ले गए। निरीक्षण के दौरान काफी नीचे उड़ते हेलीकाप्टर को देखकर गंगा के पांचाल घाट पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। मुख्यमंत्री की विशिष्ट वेशभूषा से पहचान कर लोग खुशी से हाथ हिलाने लगे।

loksabha election banner

बुधवार शाम करीब चार बजे हेलीकाप्टर को नीचे उड़ते देख गंगा के पांचाल घाट पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। हेलीकाप्टर करीब तीन मिनट तक पांचाल घाट क्षेत्र में ही मंडराता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी विशिष्ट वेशभूषा से पहचानने के बाद लोग नीचे से ही शोर मचाते हुए हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करने लगे। पांचाल घाट निवासी दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि हेलीकाप्टर बहुत नीचे आ गया था। उसमें भगवा कपड़े पहने व्यक्ति बैठे दिखे थे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे लग रहे थे।

हालांकि, कुछ मिनट बाद ही हेलीकाप्टर निकल गया। उधर, पुल पर भीड़ की सूचना मिलते ही पांचाल घाट के सिपाही भी पहुंच गए। हालांकि, तब तक हेलीकाप्टर ऊंचाई पर जाकर लखनऊ की ओर बढ़ गया। जिले के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

वहीं, पांचाल घाट पुलिस चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एक हेलीकाप्टर शाम को गुजरा था, लेकिन उसमें मुख्यमंत्री थे या नहीं। इसकी जानकारी नहीं है। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने की जानकारी नहीं है। ऐसी कोई सूचना शासन से भी नहीं दी गई थी।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.