Move to Jagran APP

फतेहपुर में ' भाजपा गद्दी छोड़ो ' क्रांग्रेस की पद यात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प, असलहों का प्रदर्शन

आंबेडकर चौराहे के पास से कांग्रेस की पद यात्रा जिला प्रभारी सदाशिव यादव व जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में अपरान्ह करीब 1.30 बजे निकली। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता अभिमन्यु ङ्क्षसह के समर्थकों ने उनकी फोटो लगा बैनर लगा दिया।

By Akash DwivediEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 05:12 PM (IST)
फतेहपुर में  ' भाजपा गद्दी छोड़ो ' क्रांग्रेस की पद यात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प, असलहों का प्रदर्शन
कस्बे में पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आपस में नारेबाजी करते कांग्रेसी

फतेहपुर, जेएनएन। कांग्रेस की भाजपा गद्दी छोड़ो पद यात्रा के दौरान बैनर लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। नारेबाजी के बीच असलहे लहराने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। एक घंटे तक चले इस बवाल के दौरान पुलिस बेखबर रही।

prime article banner

आंबेडकर चौराहे के पास से कांग्रेस की पद यात्रा जिला प्रभारी सदाशिव यादव व जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में अपरान्ह करीब 1.30 बजे निकली। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता अभिमन्यु ङ्क्षसह के समर्थकों ने उनकी फोटो लगा बैनर लगा दिया। इसे लेकर कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ने आपत्ति जताई। तहसील के सामने पहुंचने पर दोनों नेताओं के समर्थक आपस में नारेबाजी कर बैनर की छीना-छपटी शुरू हो गई। इस दौरान एक-दो लोगों ने असलहा लहरा दिया। गुस्साए कार्यकर्ता असलहाधारी पर टूट पड़े और बंदूक छीनने का प्रयास किया। हालांकि माहौल को किसी तरह से शांत किया गया। इसके बाद दोनों गुट गांधी चौराहे पहुंचे, यहां से वापस होते समय कांग्रेस की पद यात्रा तीन धड़ों में बंट गई। कस्बा चौकी इंचार्ज सुमित देव त्रिपाठी ने कहाकि कांग्रेस के दो पक्षों में ही आपस में कहासुनी हुई है। असहले का प्रदर्शन जैसी कोई बात संज्ञान में नहीं आई है।

दो बार हुई नारेबाजी : कांग्रेस के जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष कार्यक्रम समाप्त कर पहले कांग्रेस नेता अभिमन्यु ङ्क्षसह के कैंप में बैठे रहे और फिर कांग्रेस नेता राजेश तिवारी के कैंप में पहुंच कर गिला-शिकवा भूल कर साथ चलने की सीख देते रहे। आंबेडकर चौराहा में माल्यार्पण के दौरान फिर से दोनों गुटों के समर्थकों के मध्य नारेबाजी शुरू हो गई। इस कारण चौराहे पर जाम लग गया। जिले से आए नेता दोनों गुटों को छोड़कर मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

वीडियो हुआ वायरल : कांग्रेस की पद यात्रा के दौरान तहसील के सामने हुए विवाद का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें बंदूक व बैनर की छीना-छपटी साफ दिख रही है। इस दौरान अगर फायर हो जाता तो बड़ी वारदात हो सकती थी।

बोले जिलाध्यक्ष

  • जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहाकि यह अगस्त क्रांति का महीना है। कार्यकर्ताओं में जज्बा है। कोई आपस में मतभेद नहीं है। असलहों का प्रदर्शन जैसी कोई बात नहीं है। कहा कि पद यात्रा में बैनर लगाने के निर्देश थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.