इंदौर के चर्चिल जैन बने सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के पहले सदस्य
इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के चुनाव में कानपुर केतीनों प्रत्याशी पहली वरीयता के बाद काफी पीछे।
By Edited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 01:42 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 01:43 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के चुनाव में गुरुवार देर रात इंदौर के चर्चिल जैन सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के पहले सदस्य के रूप में जीत गए। उन्होंने प्रथम वरीयता के रूप में 1730 वोट हासिल किए। रीजनल काउंसिल में जीत के लिए 1661 वोटों का कोटा तय किया गया था। कानपुर के तीनों प्रत्याशी काफी पीछे चल रहे हैं। सेंट्रल काउंसिल मेंबर के चुनाव में कानपुर के मनु अग्र्रवाल, इंदौर की केमिशा सोनी, जयपुर के सतीश गुप्ता व प्रकाश शर्मा पर्याप्त बढ़त बना चुके थे।
चुनाव में कुल 20,030 वोट पड़े थे। मतपेटियों में डाले गए वोट में रीजन के 538 और सेंट्रल के 542 वोट अवैध मिले। शाम सात बजे शुरू हुई मतगणना में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इंदौर के चर्चिल जैन पहले सदस्य के रूप में जीते। जयपुर के अभिषेक शर्मा 1,655 वोट हासिल कर सदस्यता से मात्र छह वोट दूर थे। देर रात समाचार लिखे जाने तक सचिन जैन को 1,615, दिनेश जैन को 1,493 प्रथम वरीयता वोट मिल चुके थे। वहीं कानपुर के प्रत्याशियों, अभिषेक पांडेय 676, अतुल मेहरोत्रा 656, विशाल खन्ना 587 वोट पाकर कोटे से काफी दूर थे। इससे पहले रात करीब नौ बजे पोस्टल वोटों की जांच के बाद सेंट्रल काउंसिल सदस्य के लिए 2,847 और रीजनल काउंसिल मेंबर के सदस्य के लिए 1,661 वोटों का कोटा तय किया गया। यह चुनाव रीजन के 11 व सेंट्रल काउंसिल के छह सदस्य पदों के लिए हुआ है।
पहली बार कानपुर में गणना
सीए की काउंटिंग पहली बार दिल्ली के बाहर हो रही है। सेंट्रल इंडिया रीजन से जुड़े सात राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान में पड़े वोटों की गिनती कानपुर में हो रही है क्योंकि कानपुर में इस रीजन का हेड ऑफिस है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें