Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में चुनावी तैयारी शुरू, जानें-पद के लिए क्या रखी गई है अनिवार्यता

उद्योग व्यापार मंडल में प्रदेश स्तर पर पद पाने के लिए 10 सदस्य बनाने की अनिवार्यता रखी गई है। सदस्यता अभियान शुरू करके सौ-सौ सदस्य बनाना जरूरी किया गया है। वर्ष 2021 की गर्मी का मौसम शुरू होने पर व्यापार मंडल चुनाव कराने की चर्चा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 01:17 PM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 01:17 PM (IST)
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में चुनावी तैयारी शुरू, जानें-पद के लिए क्या रखी गई है अनिवार्यता
कानपुर में व्यापार मंडल की गतिविधियों में तेजी आ गई है।

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। अगले वर्ष गर्मी में यह चुनाव होंगे और प्रदेश में पद पाने के लिए कम से कम 10 सदस्य बनाने होंगे। कानपुर से संचालित श्याम बिहारी गुट के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का पिछला चुनाव कानपुर में ही हुआ था। उसमें श्याम बिहारी मिश्रा ही अध्यक्ष बने थे। अब प्रदेश के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही एक बार फिर व्यापारी जगत में यह चर्चा शुरू कि इस बार अध्यक्ष कौन बनेगा।

prime article banner

पिछले चुनाव के बाद से एक बार फिर यह चर्चा उठी थी कि श्याम बिहारी मिश्रा गुट के व्यापार मंडल में अब उनके बेटे मुकुंद को कमान दी जा सकती है। यह चुनाव इस ओर एक और कदम बढ़ा सकता है। चुनाव लड़ने के लिए इस बार व्यापार मंडल के सदस्य भी बनाने होंगे। इसके बिना चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा। इसीलिए सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया गया है। सभी जिलों में 100-100 सदस्य बनाने जरूरी किए गए हैं।

व्यापारी जगत में सबसे बड़े माने जाने वाले इस व्यापार मंडल ने इस बार गांव के स्तर तक जाने की योजना भी बनाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यापारिक संगठनों को व्यापार मंडल से जोड़ा जा सके। इसके लिए पहले ही चुनाव अधिकारी भी घोषित किए जा चुके हैं। कानपुर सहित आसपास के कई जिलों में राजेश गुप्ता इसके लिए चुनाव अधिकारी भी बनाए जा चुके हैं। इनके चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK