Move to Jagran APP

Chitrakoot Panchayat Chunav Result 2021: दस्यु समर्थन के बिना डकैत राधे का बेटा बना ग्राम प्रधान, प्रतिद्वंद्वी को 22 मतों से दी शिकस्त

result sec.up.nic.in जिले की शीतलपुर तरौंहा ग्राम प्रधान पर भी लोगों की नजर थी। इस सीट से दस्यु सम्राट रहे शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ के दाहिनी हाथ जेल में बंद डकैत राधे उर्फ सूबेदार सिंह के बेटे अरिमर्दन सिंह चुनाव मैदान में था।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 12:27 AM (IST)
Chitrakoot Panchayat Chunav Result 2021:  दस्यु समर्थन के बिना डकैत राधे का बेटा बना ग्राम प्रधान, प्रतिद्वंद्वी को 22 मतों से दी शिकस्त
शीतलपुर तरौंहा के निर्वाचित प्रधान अरिमर्दन सिंह उर्फ सोनू। फाइल फाेटो।

चित्रकूट, जेएनएन। result  sec.up.nic.in जेल में बंद डकैत राधे उर्फ सूबेदार सिंह का बेटा अरिमर्दन सिंह उर्फ सोनू  शीतलपुर तरौंहा का ग्राम प्रधान चुना गया है । उसने अपने प्रतिद्वंद्वी को 22 मतों से हराया है।   

loksabha election banner

  दस्यु सम्राट शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ के दाहिना हाथ रहे जेल में बंद डकैत राधे उर्फ सूबेदार सिंह के बेटे अरिमर्दन सिंह शीतलपुर तरौंहा सीट से ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में था। रविवार को उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद सिंह को 22 मतों से हराया है। उन्हें 192 वोट मिले हैं जबकि विपक्षी को 170 मत पर संतोष करना पड़ा है। बता दें कि अभी तक डकैत परिवार के सदस्य फरमान पर चुनाव जीतते थे। पहली बार कोई डकैत परिवार के सदस्य ने बिना डकैतों के मदद के चुनाव जीता है। सोनू की मां सत्यवती भी गांव की प्रधान थी लेकिन जब वह जीती थी तो राधे अपने सरदार ददुआ के साथ बागी थी। उसी के फरमान पर उसको जीत मिली थी। सोनू को गांव की जनता के जिताया है। उसने विकास का वादा किया है। 

यह भी पढ़ें: Chitrakoot Panchayat Chunav Result 2021: डकैत ठोकिया का भाई भी बना प्रधान, 339 मतों से दर्ज की जीत

जिले की स्थिति: चित्रकूट में कुल 1045 ग्राम पंचायत सदस्य, 3572 ग्राम प्रधान, 1721 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 331 जिला पंचायत सदस्य चुनावी मैदान में हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.