Move to Jagran APP

Bakra Eid : कानपुर में नमाज अदाकर लहराया तिरंगा, बच्चों में दिखा देशभक्ति का जज़्बा Kanpur News

बकरीद के मौके पर शहर के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे के गले मिले।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 01:48 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 01:48 PM (IST)
Bakra Eid : कानपुर में नमाज अदाकर लहराया तिरंगा, बच्चों में दिखा देशभक्ति का जज़्बा Kanpur News
Bakra Eid : कानपुर में नमाज अदाकर लहराया तिरंगा, बच्चों में दिखा देशभक्ति का जज़्बा Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। ईद-उल-अजहा पर शहर की सभी ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद बच्चों ने तिरंगा लहराकर देश भक्ति का जज़्बा दिखाया। वहीं पर्दानशीं महिलाओं ने भी नमाज अदा करके मुल्क में अमन-चैन और एकता के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी। मस्जिदों के बाहर निकलने पर सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया। इस दौरान प्रशासनिक अफसर और विभिन्न दलों के नेता भी कैंप लगाकर नमाजियों के गले मिले।

loksabha election banner

ईद-उल-अजहा पर सोमवार को बड़ी ईदगाह बकरमडी में पेश इमाम मौलाना कारी मोहम्मद शकील ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआ की। कहा, ऐ खुदा, हुकूमत करने वालों को इंसाफ वाला बना दो, कुछ लोग हमारे भाईचारे को खत्म करने की साजि़श कर रहे हैं, उनके दिलों में एक दूसरे के प्रति मोहब्बत डाल दीजिए। उनकी इस दुआ पर लाखों नमाजियों ने आमीन बोलकर आवाज तेज की।

बगाही ईदगाह में मौलाना कारी मोहम्मद अहमद ने अमन चैन की दुआ कराई। गददियाना ईदगाह में मौलाना हाशिम अशरफी ने भी दुआ की। मास्टर अब्दुल करीम ईदगाह और सुजातगज ईदगाह में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी नमाज अदा की।

दो लाख से अधिक जानवरों की कुर्बानी

बकरीद की नमाज के बाद शहरभर में करीब दो लाख से अधिक जानवरों की कुर्बानी दी गई। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

बड़ी ईदगाह के बाहर जिलाधिकारी विजय विश्वास पर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंतदेव तिवारी के अलावा आला अफसरान मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को गले लगा कर बकरीद की मुबारकबाद दी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.