कन्नौज में हैवानियत की हदें पार, दोस्त की आठ वर्षीय बेटी को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म
शुक्रवार सुबह नगर के मोहल्ला सुभाषनगर में रामशंकर कुशवाहा के खेत में एक आठ साल की बालिका अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसकी सलवार (लैगी) गले में लिपटी थी। खेत पर गए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
कन्नौज, जेएनएन। दोस्त की आठ साल की बेटी को टाफी खिलाने के बहाने अगवा करके युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। सुबह लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपित की तलाश में चार टीमें लगाई हैं। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल बच्ची का इलाज कानपुर में चल रहा है।
ये है पूरा मामला: शुक्रवार सुबह मोहल्ला सुभाषनगर में रामशंकर कुशवाहा के खेत में आठ साल की बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसके कपड़े गले में लिपटे थे। खेत पर गए लोगों ने बेहोश बच्ची देख पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर एएसपी डा. अरङ्क्षवद कुमार, सीओ सिटी शिवप्रताप ङ्क्षसह व सीओ तिर्वा दीपक दुबे पहुंचे। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम को बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उनका दोस्त पवन आया और टाफी खिलाने के बहाने बेटी को अगवा कर ले गया। रात में काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कहीं पता नहीं चला। सुबह मोहल्ले के लोगों से बेटी के खेत में मिलने की जानकारी हुई। पवन भी रात में घर पर नहीं आया। इधर थाना प्रभारी त्रिभुवन प्रसाद वर्मा व निरीक्षक जितेंद्र पाल ङ्क्षसह बच्ची को राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। बच्ची की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बच्ची को एलएलआर हॉस्पिटल (हैलट) कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित के भाई समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
इनका ये है कहना:
बेटी के पिता की तहरीर पर आरोपित पवन के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी को चार टीमें लगाईं गईं हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची की हालत ठीक है, उसे डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। - प्रशांत वर्मा, पुलिस अधीक्षक