Move to Jagran APP

बांदा : कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, नीलकंठ के दर्शन कर देखा एतिहासिक स्थल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रोटोकाल आने पर आनन फानन प्रशासन ने कालिंजर दुर्ग में व्यवस्था कराई। दोपहर करीब 12 बजे उनका हेलीकाप्टर मेला मैदान में उतरा और गार्ड आफ आनर के बाद किला पहुंचकर उन्होंने भगवान नीलकंठ के दर्शन किए।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 01:51 PM (IST)
बांदा : कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, नीलकंठ के दर्शन कर देखा एतिहासिक स्थल
बांदा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ।

बांदा, जागरण संवाददाता। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कालिंजर दुर्ग पहुंचकर भगवान नीलकंठ के दर्शन किए और एतिहासिक स्थल के बारे में जानकारी ली। मेला मैदान में हेलीकाप्टर उतरा तो पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया, इसके बाद उनका काफिला कालिंजर दुर्ग पहुंचा। कहा जा रहा है वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी करेंगे।

loksabha election banner

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बांदा आगमन का प्रोटोकाल आते ही जिला प्रशासन ने आनन फानन प्राथमिक तैयारियां कराई। मेला मैदान में हेलीपैड दुरुस्त कराया गया और सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों को लगाया गया। दोपहर 12:40 बजे उनका हेलीकाप्टर मेला मैदान में उतरा। हालांकि 12:35 के तय समय से पांच मिनट देरी से पहुंचे। हेलीपैड पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया और लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से कांलिजर के बारे में जानकारी की।

वहीं कालिंजर शोध संस्थान के प्रबंधक अरविंद छिरौलिया ने उन्हें स्थल के एतिहासिक व धार्मिक महत्व से अवगत कराया। कालिंजर ग्राम प्रधान दयाराम सोनकर ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते कोई बाहरी व्यक्ति दुर्ग के अंदर नहीं जा सका और हर जगह बेरीकेडिंग लगी रही। यहां से मुख्यमंत्री वाहन में सवार होकर कालिंजर दुर्ग पहुंचे और भगवान नीलकंड के दर्शन कर पूजन किया। साथ ही एतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी पहुंच गए लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें जाने नहीं दिया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम कुमार लालू दुबे ने बताया कि शाम पांच बजे मुख्यमंत्री बांदा सर्किट हाउस पहुंचेंगे और कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व कैबनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्धिकी के साथ बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस में कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कालिंजर में जिला अधिकारी अनुराग पटेल व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.