Chhath Puja 2021: कानपुर में दोपहर बाद इन रूट पर बदला रहेगा यातायात, जानिए कहां क्या होगी व्यवस्था
कानपुर के कई स्थानों पर छठ पूजा होती है। नहरों के आस-पास भीड़ होने की वजह से कई बार यातायात रुक जाता है। इसी को देखते हुए बुधवार दोपहर बाद कई जगहों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। आइए जानते हैं कहां कैसी रहेगी व्यवस्था
By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 09:39 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। छठ पूजा के अवसर पर यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। जिसके चलते शहर के कई रूटों पर हल्के और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। रूट डायवर्जन व्यवस्था बुधवार दोपहर दो बजे से गुरुवार दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगी।
इन मार्गों पर रहेगी पाबंदी
- पांडु नगर से शास्त्री नगर की ओर कोई भी बड़ा वाहन बुधवार दोपहर दो बजे के बाद प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह वाहन गुटैया क्रासिंग होकर गंतव्य को जाएंगे।
- भौंती की ओर से विजय नगर को आने वाला यातायात पनकी पड़ाव से बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- कल्याणपुर जीटी रोड क्रासिंग की ओर से कोई भी भारी वाहन भाटिया तिराहे की ओर नहीं जाएगा। सभी वाहन रावतपुर जीटी रोड होकर गंतव्य को जाएंगे।
- सीटीआइ से रतनलाल नगर की ओर कोई भी बड़ा वाहन नहीं आ जा सकेगा। सभी बड़े वाहन दादा नगर से बाईपास होकर जा सकेंगे।
- विजय नगर चौकी से पनकी नहरिया की ओर कोई भी वाहन नो-इंट्री प्वाइंट मोड़ से नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन दादा नगर पुल होकर गंतव्य को जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें