काेरोना संकट के बीच छावनी अस्पताल कानपुर के लिए आई अच्छी खबर, मरीजों को मिलेगी यह सुविधा
छावनी का सार्वजनिक चिकित्सालय 30 बेड का है। विगत सप्ताह इसे कोविड अस्पताल के एल वन का दर्जा दिया गया था। चूंकि बोर्ड के पास डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ काफी कम था इसलिए लखनऊ के एक अस्पताल को कोविड अस्पताल चलाने का अवसर दिया गया है।
कानपुर, जेएनएन। छावनी बोर्ड ने कोविड अस्पताल बनाकर मरीजों का इलाज आरंभ कर दिया है। यहां प्रतिदिन 1750 रुपये की दर पर इलाज पाकर मरीज लाभांवित हो रहे हैं। इस इलाज में छावनी बोर्ड ने मरीजों निश्शुल्क आक्सीजन दिए जाने का निर्णय लिया है। इसमें होने वाला खर्च भी बोर्ड स्वयं वहन करेगा। इन सबके बीच छावनी अस्पताल के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें पैसा लगाकर आक्सीजन नहीं लेनी होगी। परिवर्तन संस्था इसके लिए छावनी बोर्ड के कोविड अस्पताल को दस आक्सीजन कंसंट्रेटर कोविड काल तक के लिए दान दे रही है। परिस्थितियां सामान्य होने पर यह आक्सीजन कंसंट्रेटर अस्पताल प्रशासन संस्था को वापस कर देगा।
छावनी का सार्वजनिक चिकित्सालय 30 बेड का है। विगत सप्ताह इसे कोविड अस्पताल के एल वन का दर्जा दिया गया था। चूंकि बोर्ड के पास डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ काफी कम था इसलिए लखनऊ के एक अस्पताल को कोविड अस्पताल चलाने का अवसर दिया गया है। यहां मरीजों को इलाज कराने के लिए 1750 रुपये खर्च करने होंगे। बोर्ड प्रबंधन यहां आक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद में जुटा है, लेकिन अभी उसमें समय लगेगा। ऐसे में मरीजों के लिए आक्सीजन की व्यवस्था सिलिंडर के माध्यम से की जा रही है। इसे देखते हुए परिवर्तन संस्था ने छावनी के इस सार्वजनिक कोविड अस्पताल को दस आक्सीजन कंसंट्रेटर देने का निर्णय लिया है। दूसरे चरण में दस और आक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे। कोविड की परिस्थितियों तक अस्पताल प्रबंधन यह आक्सीजन कंसंट्रेटर रख सकेगा। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद उन्हें यह संस्था को वापस करने होंगे।