Move to Jagran APP

खुशखबरी : आगरा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाएंगी बसें

परिवहन मुख्यालय से कानपुर परिक्षेत्र को संचालन की हरी झंडी दे दी है। पहले जनरथ एसी बसें चलाने की तैयारी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 02:48 PM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 03:01 PM (IST)
खुशखबरी : आगरा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाएंगी बसें
खुशखबरी : आगरा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाएंगी बसें

जागरण संवाददाता, कानपुर : शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। कानपुर से इटावा, टूंडला, फिरोजाबाद होते हुए चल रही 50 से अधिक बसों को वाया आगरा एक्सप्रेस-वे से होते हुए दिल्ली के लिए चलाया जाएगा। पहले चरण में जनरथ बसों को इसके लिए चुना गया है। कानपुर से दिल्ली तक ये बसें आगरा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए छह घंटे में दिल्ली पहुंचेंगी। इस मार्ग पर आवागमन शुरू होने के बाद कानपुर से दिल्ली का सफर काफी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

loksabha election banner

गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से हरी झंडी मिलने के बाद आगरा एक्सप्रेस वे से बसों के संचालन को लेकर कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक की। अभी तक लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद की बसें आगरा एक्सप्रेस वे से होकर चल रही हैं लेकिन अब कानपुर की बसें भी चलेंगी। झकरकटी और चुन्नीगंज बस अड्डा से दिल्ली के लिए चलने वाली बसें फर्रुखाबाद मार्ग पर बिल्हौर के आगे जा कर आगरा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ जाएंगी।

---------------

दोनों हाईवे की स्थिति

ø कानपुर से बिल्हौर से आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली की दूरी 546 किमी। लक्जरी बसें ये दूरी 5 घंटे में तय करेंगी।

ø कानपुर से रनिया, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए 490 किमी। लक्जरी बसें इस मार्ग से भी 6 घंटे में दिल्ली पहुंचती हैं।

-------------

आगरा एक्सप्रेस-वे से ही सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे पर बसें चली जायेंगी। पहले चरण में जनरथ बसों को चलाया जाएगा। एक दो दिन में किराया तय हो जाएगा।

-नीरज सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर परिक्षेत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.