Move to Jagran APP

Bundelkhand Zila Panchayat Chunav Result: जानिए - कौन बना जिपं अध्यक्ष और किसके हाथ लगी निराशा

Bundelkhand Zila Panchayat Chunav Result उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं बुंदेलखंड में जालौन हमीरपुर और महोबा में भी कमल खिला। इसके अलावा बांदा और चित्रकूट में जिपं अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध रहा।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 09:25 AM (IST)
Bundelkhand Zila Panchayat Chunav Result: जानिए - कौन बना जिपं अध्यक्ष और किसके हाथ लगी निराशा
चुनाव जीतने के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच विजयी मुद्रा में घनश्याम अनुरागी।

कानपुर, जेएनएन। Bundelkhand Zila Panchayat Chunav Result बुंदेलखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। दो बजने से पहले ही सभी सदस्यों ने वोट डाल लिया था। लगभग सभी जगह तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। गौरतलब है कि बांदा और चित्रकूट में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध रहा। आइए जानते हैं जालौन, हमीरपुर और महोबा में कौन बना जिपं अध्यक्ष और किसके हाथ लगी निराशा: 

loksabha election banner

जालौन में घनश्याम अनुरागी बने जिपं अध्यक्ष: भाजपा प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी को 18 वोट हासिल हुए, जबकि संयुक्त मोर्चा से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला सोनकर को महज छह वोट ही मिले। ठीक सुबह 11 बजे दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रेक्षक साहब सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव के साथ ही एडीएम नमामि गंगे प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम सदर सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीएम जालौन मीनू राणा की देखरेख में मतदान जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में शुरू किया गया। सबसे पहला वोट उर्मिला सोनकर ने डाला। ठीक तीन बजे मतगणना हुई और धनश्याम अनुरागी को 18 मत मिलने व प्रतिद्वंदी उम्मीदवार उर्मिला सोनकर को छह मत मिलने की घोषणा की गई

हमीरपुर में जयंती दूसरी बार बनीं जिपं अध्यक्ष: ग्राम प्रधान पद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाली भाजपा समर्थित जयंती राजपूत ने एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर शनिवार को हुए मतदान में भाजपा समर्थित जयंती राजपूत ने निषाद पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को पांच मतों से पराजित किया। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रेक्षक की मौजूदगी में मतदान व मतगणना हुई। जीत की घोषणा के बाद भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारे लगा खुशी मनाई। वहीं निषाद पार्टी प्रत्याशी ने सत्ता पक्ष के इशारे पर जिला प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की हार बताया।

महोबा में भाजपा प्रत्याशी जेपी बने जिपं अध्यक्ष: भाजपा प्रत्याशी जेपी अनुरागी ने 10 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मृत्युंजय को केवल चार वोट ही मिल सके। मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष जेपी अनुरागी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

यहां पढ़ें पंचायत जिपं अध्यक्ष चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें: कानपुर में खिला 'कमल', सपा प्रत्याशी को हरा भाजपा की स्वप्निल बनीं जिपं अध्यक्ष

कन्नौज में भाजपा समर्थित प्रिया शाक्य ने लहराया जीत का परचम, दो वोटों से हासिल की विजय

औरैया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने मारी बाजी, चुनाव में 23 में 22 सदस्यों ने की वोटिंग

उन्नाव में भाजपा की शकुन के सिर सजा जिपं अध्यक्ष का ताज, नौ वोट से दर्ज की जीत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.