Move to Jagran APP

कानपुर कचहरी में वकीलों के बीच चलीं गोलियां, मची भगदड़

जमीन विवाद को लेकर कानपुर कचहरी में पंचायत के लिये जुटे वकीलों को बीच सोमवार को फायरिंग हो गयी। कचहरी परिसर में गोली चलते ही भगदड़ मच गयी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की रायफल छीनकर पुलिस के हवाले कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sarash BajpaiEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 06:46 PM (IST)
कानपुर कचहरी में वकीलों के बीच चलीं गोलियां, मची भगदड़
कानपुर कचहरी में वकीलों के बीच चली गोली से मची भगदड़।

कानपुर जेएनएन। जमीन के विवाद के चलते कचहरी परिसर में सोमवार की दोपहर बाद वकीलों के दो गुट भिड़ गए। दोनों ओर से गोलीबारी हुई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। दिन दहाड़े गोलीबारी होते ही कचहरी परिचर में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मगर मौका का फायदा उठाते हुए गोलीबारी करने वाले आरोपित फरार हो गए। मौके पर वकीलों ने दूसरे पक्ष से छीनी हुई एक रायफल पुलिस के हवाले की है। कचहरी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

loksabha election banner

जानकारों के मुताबिक सजारी में एक जमीन को लेकर एडवोकेट एचपी सिंह और धमेंद्र सिंह धर्मू में विवाद चल रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले इस मामले में धर्मू ने अपने साथियों गोपाल चौहान, सुनील पांडेय व अन्य साथियों के साथ मिलकर एपची सिंह के चैंबर में जाकर गाली गलौज की थी। उस दौरान धर्मू पक्ष का एचपी सिंह के चैंबर में बैठने वाले रिटायर्ड फौजी विमल सिंह चंदेल से तीखी नोकझोक हुई थी।

बताया जा रहा है कि इस मामले में सोमवार को एक पंचायत का आयोजन पुराना हनुमान मंदिर के पास की गई थी। आरोप है कि एचपी सिंह व विमल सिंह चंदेल ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में दूसरी ओर से भी गोलीबारी होने लगी। इसी बीच दोनों गुटों के बीच हथियारों की छीना छपटी भी शुरू हो गई। दिन दहाड़े गोलीबारी होते ही कचहरी में भगदड़ मच गई। आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर रणबहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर है। वकीलों की ओर से एक रायफल पुलिस को दी गई है, जो कि हमलावरों से छीनी गई बताई जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक वकीलों के दो गुट जमीनी विवाद में भिड़े हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.