Move to Jagran APP

दूल्हे को देख दुल्हन ने खुद को कमरे में किया बंद, दरवाजा खुला तो उड़ गए सबके होश और बैरंग लौटी बरात

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के गांव में देर शाम बरात आई थी और बरातियों के साथ दूल्हे के स्वागत के लिए द्वारचार की रस्म पूरी की जा रही थी। दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 05:11 PM (IST)
दूल्हे को देख दुल्हन ने खुद को कमरे में किया बंद, दरवाजा खुला तो उड़ गए सबके होश और बैरंग लौटी बरात
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में घटना हुई है।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। औंग क्षेत्र के एक गांव के गेस्ट हाउस में आई बरात बैरंग लौट गई। यहां बरातियों के स्वागत और द्वारचार की रस्म पूरी करने के दौरान दूल्हे को देखकर मंडप से भागी दुल्हन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी मशक्कत के बाद कन्या पक्ष ने दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए और रात में ही बरात बैरंग लौट गई। घर में शादी के मंगलगीतों के बीच करुण क्रंदन गूंजने लगा। 

loksabha election banner

औंग क्षेत्र के एक गांव स्थित गेस्ट हाउस में रविवार देर शाम कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र से एक गांव से बरात आई थी। अगवानी की रस्म बाद देर रात जनाती व बराती द्वारचार की रस्म में व्यस्त थे। तभी घर की छत से दुल्हन की नजर उम्रदराज दूल्हे पर पड़ी तो वह व्यथित हो गई और सीधे कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। कमरे से काफी देर वह नहीं निकली तो स्वजन पहुंच गए। दरवाजा खोलने के लिए सभी दुल्हन से मिन्नत करते रहे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। 

काफी देर मनाने के बाद दुल्हन ने दरवाजा खोला और वह जमीन पर गिर पड़ी। हालत खराब होता देखकर स्वजन ने वजह पूछी तो दुल्हन ने उम्रदराज दूल्हे से शादी न करने की बात कहते हुए जहरीला पदार्थ खा लेने की जानकारी दी। उसकी बात सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। इस बात की जानकारी पंडाल तक पहुंची तो सन्नाटा छा गया। बराती भी एक एक करके वापस जाने लगे।

स्वजन आनन फानन दुल्हन को निजी नर्सिंग होम लेकर गए, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में दुल्हन की मौत हो गई। स्वजन ने शव को घर ले आए तो मंगलगीतों की जगह करुण क्रंदन गूंजने लगा। दूल्हा समेत सभी बराती बैरंग लौट गए। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना पांडु नदी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में वर और वधू पक्ष कुछ भी जानकारी देने से अनभिज्ञता जताता रहा। थाना प्रभारी जयचंद्र भारती ने बताया कि घटना की अधिकृत सूचना किसी ने नहीं दी है, यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.