सरकार के नियमों में लग रही सेंध : फास्टैग के बाद भी टोल प्लाजा में जुगाड़ से निकल रहे वाहन
नियमानुसार बिना फास्टैग वाले वाहनों को टोल से आगे ही नहीं निकलने दिया जाना चाहिए। इसके बाद भी नियम कानून ताक पर रखकर निकल रहे हैं। इसके साथ ही फौजियों अपनी पर्सनल गाड़ी में फास्टैग नहीं लगवाये हैं। टोल में घुसते ही कार्ड दिखाकर आगे चले जाते हैं।
कानपुर, जेएनएन। देशभर के सभी टोल प्लाजा कैशलेस होने के बावजूद वाहन सवार फतेहपुर के बडोरी टोल से जुगाड़ से निकल रहे हैं। इससे एनएचएआइ की कैशलेस योजना को पलीता लग रहा है। फतेहपुर के बडौरी टोल प्लाजा में कई वैसे वाहन सवार निकल रहे हैं। जिन्होंने अभी तक अपने वाहनों में फास्टैग तक नहीं लगवाया। ऐसे लोग टोल में घुसते ही किसी जनप्रतिनिधि से फोन करवा देते हैं। इसके बाद आराम से निकल जाते हैं। नियमानुसार बिना फास्टैग वाले वाहनों को टोल से आगे ही नहीं निकलने दिया जाना चाहिए। इसके बाद भी नियम कानून ताक पर रखकर निकल रहे हैं। इसके साथ ही फौजियों अपनी पर्सनल गाड़ी में फास्टैग नहीं लगवाये हैं। टोल में घुसते ही कार्ड दिखाकर आगे चले जाते हैं। कोई टोल प्लाजा वाला नहीं माने तो फास्टैग गाड़ी में रखा रहता है। उसे दिखाकर टोल कटवा देते हैं।
ओवरलोड वाहनों से लिया जा रहा कैश : टोल प्लाजा से निकलने वाले ओवरलोड वाहन चालकों को टोल पर ही रोक लिया जाता है। इसके बाद उससे कैश में जुर्माना वसूला जाता है। इस प्रक्रिया में टोल में अन्य वाहन सवारों को परेशानी होती है।
मार्च में बढ़ाया गया टोल टैक्स : मार्च में कानपुर के आसपास के टोल प्लाजा के रेट बढ़ाये गए हैं। उसी हिसाब से टोल में वसूली हो रही है। इसपर भी लोग टोल कर्मी से कुतर्क करते और विवाद और उतारू हो जाते हैं।
देखकर भी अनदेखा किया जा रहा : सूत्रों के अनुसार इन वाहनों को बेधड़क पास किया जा रहा है, कई बार ििशिकायत करने के बाद भी इस कोई ध्यान नहीं fदया जा रहा।