Move to Jagran APP

कानपुर में BJP ने घोषित की 28 सदस्यीय महिला मोर्चा की टीम, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने के लिए अपनी टीम को और मजबूती प्रदान करना शुरू कर दिया है। भाजपा का लक्ष्य लोकल स्तर पर वृहद टीम गठित कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से संपर्क साधना है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 25 Aug 2021 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 07:59 PM (IST)
कानपुर में BJP ने घोषित की 28 सदस्यीय महिला मोर्चा की टीम, यहां देखें पूरी लिस्ट
भाजपा की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फाेटो।

कानपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बूथ स्तर तक अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा ने पिछले दिनों प्रकोष्ठ संयोजकों के नाम की घोषणा की थी। बुधवार को कानपुर में जाति के आधार पर भाजपा उत्तर जिला की महिला मोर्चा की 28 सदस्यीय कमेटी घोषित कर दी गई है। इसमें 10 ब्राह्मण, 10 पिछड़ा वर्ग की महिलाएं हैं। कमेटी में अध्यक्ष समेत तीन पदों पर क्षत्रिय हैं। इसके अलावा तीन कायस्थ, एक अनुसूचित जाति व एक अल्पसंख्यक वर्ग की महिला को स्थान दिया गया है। 

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी सभी जातियों को जोड़कर चलने की तैयारी कर रही है। इसीलिए महिला मोर्चा की उत्तर जिला की कमेटी में सरोज सिंह ने स्नेहलता दीक्षित, सीमा सिंह, अनीता चतुर्वेदी, पूजा चतुर्वेदी, को उपाध्यक्ष बनाया गया है। किरन तिवारी व बबिता निगम को महामंत्री, सुधा सिंह, मीना प्रजापति, अनीता सोनी, गुंजन शर्मा को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शिखा कोरी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा रेनू यादव को कार्यालय मंत्री, सुनीता सक्सेना को सह कार्यालय मंत्री, लवली सक्सेना को मीडिया प्रभारी, सुनीता शुक्ला व संगीता वर्मा को सह मीडिया प्रभारी, शोभा शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा 10 को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। 

अंजली बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कानपुर ग्रामीण में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसमें घाटमपुर क्षेत्र से कुल नौ पदाधिकारियों को जगह मिली है। अंजली तिवारी को जिला महामंत्री का पद दिया गया है। अनुप्रिया सचान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, साधना तिवारी को जिला मंत्री का पद मिला है। जिला मीडिया प्रभारी भावना द्विवेदी बनाई गई हैं। इसके साथ ही पांच महिला कार्यकर्ताओं को जिला सदस्य बनाया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.