Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा की जिलावार अध्यक्ष घोषित, यहां देखिए कानपुर परिक्षेत्र की पूरी सूची

भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कानपुर परिक्षेत्र की जिलाध्यक्षों की घोषण करते हुए संगठन मजबूती के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। जल्द ही नामित जिलाध्यक्ष संगठन में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा करेंगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 01:51 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 05:31 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की जिलावार अध्यक्ष घोषित, यहां देखिए कानपुर परिक्षेत्र की पूरी सूची
कानपुर परिक्षेत्र में महिला मोर्चा में सभी अध्यक्ष घोषित।

कानपुर, जेएनएन। यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने संगठन को कसना शुरू कर दिया है। भाजपा चुनाव से पहले पूरी तरह तैयारी करने में जुट गई और चुनाव तक कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस कड़ी में बीते दिनों भाजपा ने कानुपर जिला प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। अब उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। अब जिलाध्यक्ष अपने जिले में पदाधिकारियों का चयन करके संगठन को मजबूत करेंगी। इसके साथ महिलाओं के बीच भाजपा की नीतियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी के साथ संगठन से महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

loksabha election banner

आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की नजर कानपुर शहर में महिला मतदाताओं पर भी रहेगी। श्हार व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं वोट करने नहीं निकलती हैं, ऐसे में जीत-हार का अंतर भी प्रभावित होता है। इसे गंभीरता से देखते हुए भाजपा ने महिला मोर्चा को मजबूती देना शुरू कर दिया है। भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कानपुर परिक्षेत्र की जिलाध्यक्षों की घोषण करते हुए संगठन मजबूती का आह्वान किया है। कानपुर परिक्षेत्र की महिला मोर्चा में अध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब संगठन में महिला पदाधकारी नामित करेंगी। इसके बाद पदाधिकारियों को शहरी क्षेत्रों और गांवों में महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।

जिला महिला मोर्चा में घोषित अध्यक्ष

कानपुर उत्तर - सरोज सिंह

कानपुर दक्षिण - अनीता त्रिपाठी

कानपुर ग्रामीण- मीरा भदौरिया

कानपुर देहात - रेणुका सचान

औरैया- मंजू चौहान

इटावा- विरला शाक्य

फतेहपुर - ज्योति प्रवीण

कन्नौज - नेहा त्रिपाठी

फर्रुखाबाद - बबिता पाठक

बांदा- वंदना गुप्ता

महोबा- विभा पुरवार

चित्रकूट - दिव्या त्रिपाठी

हमीरपुर - आराधना राजपूत

जालौन - ऊषा गुप्ता

उन्नाव - साधना दीक्षित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.