Move to Jagran APP

गोविंद नगर उपचुनाव : भाजपा पदाधिकारियों ने बूथों पर बहाया पसीना Kanpur News

बूथ चलो अभियान में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी शामिल हुए।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 09:49 AM (IST)
गोविंद नगर उपचुनाव : भाजपा पदाधिकारियों ने बूथों पर बहाया पसीना Kanpur News
गोविंद नगर उपचुनाव : भाजपा पदाधिकारियों ने बूथों पर बहाया पसीना Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा कोई भी कमी नहीं छोडऩा चाहती है। पार्टी पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ प्रत्याशी की जीत के लिए विधानसभा क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं। भाजपा के बूथ चलो, दिनभर प्रवास करो अभियान के तहत गोविंद नगर विधानसभा के सभी 349 बूथों पर पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पसीना बहाया। उन्होंने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी।

prime article banner

सुबह नौ बजे से शुरू हुए अभियान में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने रतनलाल नगर में बूथ नंबर 289 से लेकर 292 तक मंडल अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के संग घर घर जाकर संपर्क किया । पूर्व विधायक राकेश सोनकर ने शास्त्री नगर के बूथ नंबर 176 से 181 तक, विधायक महेश त्रिवेदी ने बूथ नंबर 9-10 में, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने बूथ नंबर 118 और 119, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, राम लखन रावत, आनंद राजपाल, निर्मल तिवारी, राकेश तिवारी, सुरेश अवस्थी, मुखलाल पाल, हनुमान मिश्रा, छविलाल सुदर्शन, किशनलाल सुदर्शन आदि ने भी अपने अपने आवंटित बूथों पर संपर्क किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.