भाजपा के सम्मेलनों में बताईं सरकार की उपलब्धियां, कानपुर में समाजसेवियों का हुआ सम्मान
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा विधायकों ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और समाजसेवियों का सम्मान किया । सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पुस्तिका का विमोचन किया ।
कानपुर, जेएनएन। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शनिवार को भाजपा विधायकों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहीं शिलान्यास किए गए तो कहीं समाजसेवियों का सम्मान हुआ।
प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पिछले चार वर्ष में महाराजपुर विस क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य हुए। डिफेंस कालोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में उन्होंने मुख्यमंत्री पर्यटन संर्वधन योजना के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नर्वल के पास फायर स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। वर्ष 2022 में सरसौल क्षेत्र में नई आर्डनेंस फैक्ट्री में बंदूक बननी शुरू हो जाएगी। बीडी राय, सुरेंद्र अवस्थी रहे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने कल्याणपुर में चार वर्ष की उपलब्धियों पर सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा बनाई गई पुस्तक का विमोचन किया।
उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री संवर्धन पर्यटन योजना में जागेश्वर मंदिर के अखाड़े के सुंदरीकरण के लिए 47.47 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। पार्षद अंजू मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, सुशील अवस्थी, शुभम दीक्षित रहे। शिक्षक पार्क में आर्यनगर विस क्षेत्र के कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने आनंदेश्वर मंदिर में पर्यटन की योजनाओं का शिलान्यास किया। कैलाश अग्रवाल, डॉ. एमके सरावगी, मो. मिराजुद्दीन, सरवन, स्वाति यादव को सम्मानित किया गया। उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, संध्या मिश्रा, वैभव खंडेलवाल, धर्मप्रकाश गुप्त मौजूद रहे।
गोङ्क्षवद नगर विस क्षेत्र में मसवानपुर स्थित चंदेल राजाओं की रानियों व राजमाता के स्नानघर, पक्का तालाब को पर्यटन के रूप में विकसित करने का शिलान्यास विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शास्त्री नगर स्थित सेंटर पार्क में किया। प्रदेश महामंत्री व सांसद सुब्रत पाठक भी रहे। बिठूर विधानसभा क्षेत्र में विधायक अभिजीत ङ्क्षसह सांगा ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में विधायक महेश त्रिवेदी ने विकास कार्य बताए। दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्य पटेल रहीं। बारादेवी मंदिर व आसपास के क्षेत्र के सुंदरीकरण का शिलान्यास किया गया। छावनी विस क्षेत्र के सम्मेलन में महापौर प्रमिला पांडेय, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने मिठाई बांटी।