चुनाव में अगर कोरोना पर हुई घेराबंदी तो जवाब देने में भाजपा नेता भी नहीं रहेंगे पीछे
भारतीय जनता पार्टी ने आने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है विपक्ष जिन बिंदुओं पर घेर सकता है उसपर अब नेताओं को जवाब देने के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति की ऑनलाइन बैठक में मंत्र दिए गए हैं।
कानपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह आॅनलाइन बैठक में सासंद, विधायक और पदाधिकारियों को शामिल किया, जिसमें उन्हें चुनावी मंत्र दिया गया। माना जा रहा है कि चुनाव में कोरोना प्रमुख मुद्दा हो सकता है, ऐसे में भाजपा अपने प्रमुख पदाधिकारियों को आम जनता के बीच खुल कर बोलने देने को तैयार कर रहा है। प्रदेश कार्यसमिति में आनलाइन शामिल सदस्यों को जवाब देने का ढंग भी बताया गया। प्रदेश कार्यालय से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें वैक्सीनेशन के साथ बताया कि किन किन देशों में कितनी वैक्सीन लगीं हैं और भारत में क्या स्थिति है।
नवीन मार्केट स्थित भाजपा उत्तर जिला कार्यालय में उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिला क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जुटे। अंतिम सत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होनी है। बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिण जिला अध्यक्ष डा. बीना आर्या, ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, बाल चंद्र मिश्रा, अजीत पाल सिंह, शिवकुमार पाठक, दिनेश राय, राकेश सोनकर, रघुनंदन भदौरिया, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश अवस्थी, पूनम कपूर, रीता शास्त्री, किशन लाल सुदर्शन, प्रकाश शर्मा रहे।