Move to Jagran APP

Central Minister In Kanpur: अजय मिश्रा बोले- अखिलेश को 400 क्या 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी, कांग्रेस हो जाएगी खत्म

कानपुर आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से अखिलेश यादव तीनों चुनाव हार चुके हैं वहीं अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 08:58 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 08:58 AM (IST)
Central Minister In Kanpur: अजय मिश्रा बोले- अखिलेश को 400 क्या 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी, कांग्रेस हो जाएगी खत्म
कानपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता की।

कानपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का दावा है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अगले विधानसभा चुनाव में 400 क्या 40 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने प्रियंका वाड्रा के यूपी दौरे पर भी तंज कसा और कहा है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस यूपी में पूरी तरह खत्म हो जाएगी। कानपुर में मर्चेंट चैंबर में आयोजित कार्यक्रम में आए केंद्रीय राज्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान किसी भी विरोधी दल में भाजपा को चुनौती देने की ताकत न होने की बात कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा दोनों को 2014, 2017, 2019 में हरा चुके हैं। ना तो समाजवादी पार्टी में ना बसपा चुनौती देने की स्थिति में हैं। ये प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रहे हैं लेकिन वे जाति विशेष के सम्मेलन बनकर रह गए हैं। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 400 सीटें जीतने के किए गए दावे पर उन्होंने कहा कि बहुत से लोग सोचते हैं कि बिल्ली के भाग्य से छींका टूटेगा लेकिन ऐसा नहीं है। उन्हें 400 क्या 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

प्रियंका वाड्रा के उत्तर प्रदेश के दौरे के संबंध में उन्होंने कहा कि यह उनका पहला दौरा नहीं है। पहले भी चुनाव प्रचार में वह आती रही हैं। 2019 में कांग्रेस ने अपनी दो पारिवारिक सीटों में से 50 फीसद सीटें गंवा चुकी है। अगले चुनाव में कांग्रेस खत्म हो जाएगी।

मर्चेंट चैंबर के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतवासियों को एेसा काम करना है कि पूरी दुनिया भारता माता की जय बोले। सरकार सभी चुनौतियों से निपटने के साथ भविष्य की चुनौतियों पर भी काम कर रही है। जल्द ही भारत अपना पुराना गौरव हासिल कर लेगा। भारत से कोई नुकसान की आशंका न होने पर ही दूसरे देश हमारे साथ में जुड़ते जा रहे हैं। आजादी के बाद हमारे सपनों का देश नहीं बना तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सपने साकार करने वाले दल की जरूरत महसूस की। भाजपा का उद्देश्य सत्ता मोह नहीं बल्कि अंतिम पायदान के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.