Move to Jagran APP

Bikru Case Update: पूछताछ में दीपू के इन्कार के बाद स्प्रिंगफील्ड रायफलों को बरामद करना पुलिस के लिए बना चुनौती

दीपू दुबे था पुलिस की आखिरी उम्मीद पूछताछ में नहीं उगला राज। शिवम दुबे ने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी रायफल एक गन हाउस में जमा कर दी थी लेकिन विकास दुबे दबंगई का प्रदर्शन करते हुए रायफल गन हाउस से उठा ले गया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 05:43 PM (IST)
Bikru Case Update: पूछताछ में दीपू के इन्कार के बाद स्प्रिंगफील्ड रायफलों को बरामद करना पुलिस के लिए बना चुनौती
गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपू दुबे की प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। बिकरू में दो जुलाई की रात पुलिस कर्मियों के खिलाफ स्प्रिंगफील्ड रायफल का भी प्रयोग हुआ था। देश भर को हिला देने वाले इस केस से जुड़े लगभग सभी सवालों के जवाब मिल चुके हैं, सिवाए इसके कि स्प्रिंगफील्ड रायफल कहां हैं। विकास दुबे का भाई दीपू दुबे आखिरी उम्मीद थी , जिससे इनके बारे में कोई जानकारी मिल सकती थी, लेकिन उसके द्वारा इंकार किए जाने के बाद पुलिस की ङ्क्षचता और बढ़ गई है। 

loksabha election banner

शिवम की तरह दीपू भी मुकर गया 

बिकरू कांड की जांच कर रही पुलिस को वारदात के बाद ही मौके पर खतरनाक अमेरिकन विंचेस्टर कारतूस बरामद हुए थे। यह कारतूस स्प्रिंगफील्ड रायफल से ही चलाए जा सकते थे। जांच के बाद सामने आया कि विकास ने शासन-प्रांसन में अपनी हनक का प्रयोग करते हुए अपने छोटू भाई दीपू दुबे और कल्याणपुर निवासी भांजे शिवम दुबे को स्प्रिंगफील्ड रायफल का लाइसेंस दिलवा दिया था। शिवम दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुकी थी। शिवम दुबे ने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी रायफल एक गन हाउस में जमा कर दी थी, लेकिन विकास दुबे दबंगई का प्रदर्शन करते हुए उसकी मर्जी के खिलाफ रायफल गन हाउस से उठा ले गया था। उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी थी। हालांकि दीपू से पुलिस से उम्मीद थी, लेकिन   शिवम की तरह दीपू भी मुकर गया। उसने भी बताया कि उसकी रायफल विकास के पास ही रहती थी। वारदात के बाद वह उसे अपने साथ लेकर गया था। ऐसे में स्प्रिंगफील्ड रायफल बरामद करने के पुलिस के अरमान पर पानी फिर गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दोनों हथियार कहां है। कुछ सूत्रों का कहना है कि दोनों खतरनाक हथियार किसी बड़े अपराधी गिरोह के पास हैं। ऐसे में पुलिस की चिंता और बढ़ गई है। 

वायरल फोटोग्राफ्स में सामने आई थी रायफल 

बिकरू कांड के बाद कई फोटोग्राफ्स वायरल हुए थे, जिसमें स्प्रिंगफील्ड रायफल विकास दुबे के पास  होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि इसके अलावा भी शहर के कई अन्य लोग भी विकास दुबे के साथ स्प्रिंगफील्ड रायफल पकड़े हुए नजर आए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.