कानपुर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट
शहर में लूटपाट की घटनाएं थम नहीं रही हंै, पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
By AbhishekEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 02:32 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 02:32 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। शहर के कैंट में कैबिनेट मंत्री की बहू से लूट हो गई। बदमाश उनसे सोने की हार लूट ले गए हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है और लुटेरों की तलाश शुरू की है। वहीं पुलिस के अफसरों ने घटना का संज्ञान लिया है।
शहर में लूटपाट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, बीते दिवस स्वरूप नगर में तिलक समारोह के बाद होटल के बाहर खड़ी गोपन विभाग के अधिकारी की पत्नी पूर्णिमा मिश्रा से सोने की चेन बाइक सवार लूट ले गए थे। इधर रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू से लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गई है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने थाना पुलिस को लुटेरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
कैंट में बीती रात सतीश महाना के भतीजे सक्षम की शादी थी। शादी में मंत्री के चचेरे भाई की पत्नी नीतू भी शामिल होने आई थीं। देर रात घर लौटने के लिए वह गेस्ट हाउस से बाहर निकली ही थी कि उसी समय बाइक सवार दो लुटेरे आये और उनका सोने का हार लूटकर फरार हो गए। इससे पहले कि वह शोर मचातीं, बाइक सवार लुटेरे दूर भाग चुके थे। बाद में उनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। नीतू के देवर चेतन महाना ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें सोने की हार की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। कैंट इंस्पेक्टर ललित मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लुटेरों को पकडऩे के लिए टीम लगाई गई है, जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें