Move to Jagran APP

दोस्तों के साथ चित्रकूट घूमने आए युवक की मंदाकिनी नदी में डूबकर मौत, 16 घंटे बाद मिला शव

कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के परौली निवासी राजेंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू यादव सोमवार की रात जन्माष्टमी मनाने चित्रकूट आया था। उसके साथ दोस्त धर्मेंद्र यादव अनुज सिंह अनिल हनी कुमार अमन भी आए थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 08:05 PM (IST)
दोस्तों के साथ चित्रकूट घूमने आए युवक की मंदाकिनी नदी में डूबकर मौत, 16 घंटे बाद मिला शव
मंदाकिनी में युवक के डूबने के बार में दोस्तों से पूछताछ करती पुलिस।

चित्रकूट, जेएनएन। जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के  नयागांव  थानांतर्गत भरतघाट में युवक मंदाकिनी नदी में डूबकर मौत हो गई। 16 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव नदी से खोज कर निकाला। मृतक अपने दोस्तों के साथ चित्रकूट घूमने आया था। 

loksabha election banner

इस प्रकार हुआ हादसा: कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के परौली निवासी राजेंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू यादव सोमवार की  रात जन्माष्टमी मनाने चित्रकूट आया था। उसके साथ दोस्त धर्मेंद्र यादव, अनुज सिंह, अनिल, हनी कुमार, अमन भी आए थे। रात में करीब 12 बजे सभी घूमते हुए भरतघाट पहुंचे। चार दोस्त चाय की खोज में तुलसी चबूतरा की ओर चले गए जबकि छोटू अपने एक अन्य साथी  साथ मंदाकिनी में स्नान करने लगा। अचानक वह गहरे पानी में चला गया। अन्य साथियों को पता चला को खलबली मच गई। नयागांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी  फोर्स के साथ पहुंचे और स्थानीय नाविकों को बुलाकर खोजबीन में लगाया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। दोपहर बाद में सतना से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र पांडेय की अगुवाई में टीम ने रेस्क्यू किया। शाम करीब चार बजे मंदाकिनी में लगभग 20 फीट गहरे पानी से छोटू का शव को बाहर निकाला गया। छोटू अपने पिता की इकलौती संतान था। उसकी पांच बहनें है। छोटू विवाहिता था और उसके एक पुत्री है। पिता राजेंद्र ङ्क्षसह रेलवे में कर्मचारी है। पत्नी रश्मि देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

इनका ये है कहना: थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि रात में घाट पर कोई नहीं था। छोटू अपने दोस्त के साथ नहा रहा था। उसको नदी के गहराई का अंदाजा नहीं था। रात में अचानक गहरे पानी मेंं चला गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.