बिधनू में धान क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
बिधनू में क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी तब सामने आई जब किसानों के धान के लिए केंद्र के बाहर लाइन लगाई। जब पता चला कि केंद्र प्रभारी धान देना ही नहीं चाहतेई किसान ऐसे मिले जिनको अबतक नहीं मिल सका धान।
कानपुर, जेएनएन। बिधनू ब्लाक के धान क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी किसानों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को दैनिक जागरण की टीम ने पड़ताल किया तो कई किसानों की पीड़ा सामने आई। कई किसान ऐसे मिले जिनको अबतक नहीं मिल सका धान।
दृश्य एक: कठेरुआ स्थित धान क्रय केंद्र के बाहर खड़े दहेली उजागर निवासी किसान रामरूप तिवारी ने बताया कि दो माह पहले 42 क्विंटल धान का पंजीकरण कराया था। आज तक प्रभारी ने धान नहीं लिया। तीन बार धान वापस लेकर लौट चुके है।
दृश्य दो: मटियारा स्थित धान क्रय केंद्र के बाहर खड़े जामू निवासी शुभम त्रिवेदी ने बताया कि मां सुनीता देवी के नाम 99 क्विंटल धान का रजिस्ट्रेशन कराया था। दो सप्ताह केंद्र के बाहर धान से भरी ट्राली खड़ी रही। इसके बाद केंद्र प्रभारी ने वापस कर दिया।
दृश्य तीन: शंभुआ स्थित केंद्र बाहर राजापुरवा निवासी दीपू यादव की धान लदी ट्राली एक सप्ताह से खड़ी है। दीपू ने बताया कि पिता नंदलाल के नाम से 70 क्विंटल धान का पंजीकरण कराया था। प्रभारी अभी धान लेने को ही तैयार नहीं है।