Move to Jagran APP

कानपुर की प्रमुख परेड रामलीला में आज भगवान परशुराम और लक्ष्मण संवाद का मंचन

कानपुर शहर में प्रमुख जगहों पर रामलीला का मंचन शुरू हो चुका है परेड रामलीला में श्रीराम जन्म ताड़का वध और जनक भ्रमण का मंचन पूरा हो चुका है। गुरुवार की रात परशुराम और लक्ष्मण संवाद का मंचन होगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 02:54 PM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 05:33 PM (IST)
कानपुर की प्रमुख परेड रामलीला में आज भगवान परशुराम और लक्ष्मण संवाद का मंचन
कानपुर में रामलीला मंचन का क्रम शुरू हो गया है।

कानपुर, जेएनएन। श्री रामलीला सोसाइटी परेड द्वारा मेस्टन रोड स्थित रामलीला भवन में 145वें विजयादशमी महोत्सव के तीसरे दिन धनुष भंग व भगवान परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीलाएं की जाएगी। वहीं, चंद्रिका देवी श्री रामलीला कमेटी द्वारा धनुष भंग तथा शास्त्री नगर स्थित छाेटा सेंट्रल पार्क में जनकपुरी आगमन, संध्या वंदन का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले दूसरे दिन ताड़का वध, जनक नगर भ्रमण, फुलवारी लीला और गौरी पूजन का आयोजन किया गया। कलाकारों ने मंच पर ताड़का वध की लीला का जीवंत मंचन किया। इसी प्रकार शास्त्री नगर स्थित छोटा सेंट्रल पार्क और चंद्रिका देवी स्थित रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम की मनोहारी लीलाओं का मंचन किया गया।

loksabha election banner

परेड रामलीला में दूसरे दिन राक्षसों द्वारा यज्ञ में बार-बार विघ्न डालने व उनके अत्याचार को देखते हुए मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास पहुंचकर राम और लक्ष्मण को मांगते हैं। गुरुदेव वशिष्ठ द्वारा आदेश मिलने पर राजा दशरथ अपने दोनों पुत्रों को विश्वामित्र के साथ आने की अनुमति देते हैं। वन में पहुंचने पर राक्षसी ताड़का द्वारा ऋषियों पर किए जा रहे अत्याचार को देखकर प्रभु श्रीराम ताड़का को चेतावनी देकर जाने को कहते हैं। जिसके बाद भगवान श्रीराम ताड़का का संहार करते हैं। लक्ष्मण की इच्छा पर भगवान राम गुरु से आज्ञा लेकर नगर भ्रमण करते हैं।

इस अलौकिक दृश्य को देखकर दर्शक आत्मविभोर हो जाते हैं। इसके बाद मनोहारी लीला होती है। सुबह लक्ष्मण राम को जगाते हैं। गुरु को प्रणाम कर गुरु के पूजा के लिए फूल लेने बागीचे में गए। इसी समय सखियों सहित माता गिरिजा पूजा के लिए फूल लेने बगीचे में पहुंचीं। गीत गाती हुईं सखियां जानकी को चारों ओर से घेरे चली जाती हैं। व्यास जी व सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा गौरी पूजन विधिवत किया गया। मेस्टन रोड में चल रही लीलाओं का मंचन किया गया। परेड मैदान में लाइव प्रसारित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.