व्यापार मंडल को बिना बताए बाजार में जांच करने पहुंचे तो भगाए जाएंगे अफसर : कंछल Kanpur News
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने नगर युवा कमेटी व ग्रामीण रतनपुर पनकी बाजार इकाई घोषित की।
कानपुर, जेएनएन। बाजारों में जांच करने के लिए सरकारी अधिकारियों को व्यापार मंडल को जानकारी देकर आना चाहिए। अगर वे बताकर आएंगे तो बाजार में ठीक तरह से जांच कराई जाएगी, बिना बताए आने पर उन्हें दौड़ाया जाएगा। यह बात गुरुवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कही। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में नगर की युवा कमेटी व ग्र्रामीण जिला के रतनपुर पनकी बाजार इकाई की घोषणा की।
युवा कमेटी में राघवेंद्र चंद्र सेठ चेयरमैन, आयुष द्विवेदी अध्यक्ष, पदम अग्र्रवाल महामंत्री, शेखर गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा 10 उपाध्यक्ष, 16 संगठन मंत्री, 22 मंत्री भी युवा कमेटी में रखे गए हैं। शालिनी कपूर को कानपुर महिला व्यापार मंडल का चेयरमैन बनाया गया। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी की दर एक करने की मांग की। नगर कमेटी अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा, अनूप तिवारी, आनंद अग्र्रवाल, मो. कलीम, कपिल सब्बरवाल, महेश सोनी को सम्मानित किया गया। रतनपुर बाजार पनकी के व्यापारियों की कमेटी में रामकुमार द्विवेदी अध्यक्ष, अवधेश कुमार शुक्ला महामंत्री, शैलेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, अतुल कुमार द्विवेदी, धीरेंद्र कुमार अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा चार उपाध्यक्ष, पांच मंत्री, दो संगठन मंत्री भी चुने गए। इस मौके पर ग्र्रामीण कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रेमदत्त शर्मा, वरिष्ठ महामंत्री उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।