Move to Jagran APP

विहिप के स्थापना दिवस पर बजरंग दल मनाएगा अखंड भारत संकल्प सप्ताह Kanpur news

20 अगस्त से होंगे कार्यक्रम दोनों संगठनों के पदाधिकारियों में बदलाव किया गया है।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:15 PM (IST)
विहिप के स्थापना दिवस पर बजरंग दल मनाएगा अखंड भारत संकल्प सप्ताह Kanpur news
विहिप के स्थापना दिवस पर बजरंग दल मनाएगा अखंड भारत संकल्प सप्ताह Kanpur news

कानपुर, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कानपुर प्रांत की सरस्वती विद्या मंदिर (श्री मुनि हिंदू इंटर कालेज परिसर) गोविंद नगर में बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया। अमरनाथ यात्रा पर कार्यकर्ताओं के जाने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। चर्चा के बाद बजरंगदल एवं विहिप के पदाधिकारियों में फेरबदल किया गया है।

loksabha election banner

प्रांतीय सहमंत्री से विहिप कानपुर प्रांत हितचिंतक अभियान प्रमुख बनाए गए दीनदयाल गौड़ ने बताया कि तय हुआ है कि अमरनाथ दर्शन के लिए कानपुर प्रांत के 500 कार्यकर्ताओं का जत्था जाएगा। 10 से 16 अगस्त तक बजरंगदल अखंड भारत संकल्प सप्ताह मनाएगा। 20 से 30 अगस्त तक हर इकाई में विहिप के स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठनमंत्री अंबरीश सिंह के निर्देश पर रविशंकर शुक्ला को विहिप समन्वय मंच का प्रमुख एवं कुशलपाल सिंह को गौरक्षा प्रमुख बनाया गया। आशीष त्रिपाठी को समरसता प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। हेमंत सेंगर कानपुर पूर्व जबकि गंगा नारायण मिश्र दक्षिण जिलाध्यक्ष बने। पंकज शुक्ला को दक्षिण जिला उपाध्यक्ष एवं रणविजय राजपूत को पूर्व का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। धनराज सिंह राजपूत कानपुर उत्तर के जिला मंत्री बने।

बजरंगदल में आशीष प्रांत सुरक्षा प्रमुख

बजरंगदल में आशीष गुप्ता को प्रांत सुरक्षा प्रमुख बनाया गया। आचार्य अजीतराज कानपुर प्रांत के संयोजक बने जबकि पीयूष सिंह को महानगर संयोजक बनाया गया। कृष्णा तिवारी को उत्तर जिले संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.