Move to Jagran APP

उन्नाव में आजाद जयंती समारोह पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं को दी प्रोत्साहन राशि, जानिए क्या बोले हृदय नारायण दीक्षित

विधानसभा अध्यक्ष बदरका में चल रहे 116वें त्रिदिवसीय आजाद जयंती समारोह में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मोदी व योगी की सरकार में शहीदों महापुरुषों का सम्मान किया जा रहा है जिसकी पूर्व में अनदेखी रही है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 10:09 PM (IST)
उन्नाव में आजाद जयंती समारोह पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं को दी प्रोत्साहन राशि, जानिए क्या बोले हृदय नारायण दीक्षित
महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देते (दाएं से ) विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद देश-दुनिया में हीरो के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उनकी राष्ट्रभक्ति व दिलेरी की खूब ख्याति है। ऐसे पूर्वजों पर हमें गर्व होना चाहिए। उन्हें आदर देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। महात्मा गांधी, आंबेडकर सहित देश के महापुरुषों ने हमें संस्कृति, सभ्यता का सम्मान करने की सीख दी है। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने से ही तरक्की व विकास की मंजिल मिलेगी। 

loksabha election banner

विधानसभा अध्यक्ष बदरका में चल रहे 116वें त्रिदिवसीय आजाद जयंती समारोह में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मोदी व योगी की सरकार में शहीदों, महापुरुषों का सम्मान किया जा रहा है, जिसकी पूर्व में अनदेखी रही है। मोदी व योगी के नेतृत्व में दुनिया में भारत के सम्मान व शक्ति बढऩे की बात कही। खाद्य एवं रसद आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र ङ्क्षसह 'धुन्नीÓ ने कहाकि आजादी दिलाने में कुर्बानी देने वालों और अंग्रेजों की यातना सहने वालों को भाजपा सरकार सम्मान देने का काम रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन ङ्क्षसह ने कहाकि मातृभूमि के लिए आजाद ने अपनी कुर्बानी देकर देश दुनिया में खुद के साथ ही उन्नाव व बैसवारे का भी नाम अमर कर दिया। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने आजाद के बहुआयामी व्यक्तित्व को नमन किया। भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने आजाद के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। प्रसपा के प्रवक्ता डा. राजनारायण ङ्क्षसह ने भी आजाद के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेयी ने आजाद की शहादत को राष्ट्र भक्ति की सबसे बड़ी मिशाल बताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अनुराग अवस्थी व ट्रस्ट समिति के मंत्री राजेश शुक्ल ने आभार जताया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आरती बाजपेयी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष  हरिसहाय मिश्र मदन, युवा भाजपा नेता शशांक ङ्क्षसह सनी, सपा नेता अंकित ङ्क्षसह परिहार, शारदा प्रसाद शुक्ल, जंग बहादुर ङ्क्षसह, ब्लाक प्रमुख प्रेम ङ्क्षसह, ललित मोहन मिश्र, आंनद अवस्थी, शम्भू शुक्ल, धनवंतरि देव गुप्त, कमल वर्मा, हरिओम ङ्क्षसह, बीघा पुर चेयरमैन गोविंद शुक्ला, मुन्ना ङ्क्षसह अवधूत, चन्द्र कांता जोशी, कमल वर्मा, पीके मिश्र, देव कुमार आजाद, आशीष अवस्थी, सुयश बाजपेयी ने भी आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए। 

सीडीओ आज करेंगे समापन : त्रिदिवसीय आजाद जयंती समारोह का समापन शनिवार को सीडीओ दिव्यांशु पटेल करेंगे। उक्त जानकारी आजाद स्मारक ट्रस्ट के मंत्री ने दी।

प्रदर्शनियों के स्टालों पर रही रौनक: आंगनबाड़ी विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल को लोगों ने खूब सराहा, यहां विभिन्न व्यंजनों के साथ  घरेलू देशी उत्पाद, बागवानी की प्रस्तुति रही। कृषि, बागवानी, स्वास्थ, पीयमवाई, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, उद्यान, कृषि रक्षा इकाई व भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सहित दो दर्जन विभिन्न विभागों के स्टाल रहे। आजाद जयंती के मेले में आए लोगों ने दुकानों से खूब खरीदारी की। विभिन्न प्रकार के आसमान छूते झूलों का लुत्फ उठाया। उधर, उन्नाव लालगंज हाईवे स्थित लोहचा तिराहे व कानपुर लखनऊ हाईवे स्थित आजाद चौराहे से बदरका की ओर जाने वाले बड़े व चौपहिया वाहनों का यातायात रोक दिया गया।  

झबुआ और बदरका के जयंती दिवस की तिथि में अंतर 

गांव के बुजुर्ग शारदा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि बदरका में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद का जन्म दिवस सात जनवरी को प्रति वर्ष मनाने की परंपरा है। इसे आजाद की माता जी स्वर्गीय जगरानी देवी ने 1938 से मनाना शुरू किया था। वहीं, मध्य प्रदेश के झबुआ में 23 जुलाई को आजाद का जन्म दिवस मनाया जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.