Move to Jagran APP

राम मंदिर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा- चीन का साथ दे रहे राहुल गांधी

राम मंदिर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती दशहरा पर निकलने वाली राम विजय यात्रा में शामिल होने के लिए इटावा आए थे इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2017 की ही तरह 2022 में एक बार फिर बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनेगी।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 02:59 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 05:33 PM (IST)
राम मंदिर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा- चीन का साथ दे रहे राहुल गांधी
इटावा में मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए राामविलास वेदांती।

इटावा, जेएनएन। राम मंदिर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। वेदांती ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। वेदांती ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश में शांति और स्थिरता रहे, जहां-जहां भी प्रियंका और राहुल जा रहे हैं, वहां आतंकवाद फैलता जा रहा है. वेदांती ने कहा कि चीन हमारे देश में अराजकता फैलाने में लगा हुआ है, ये कांग्रेसी गद्दारी कर देश में अराजकता फैलाने के लिए चीन का साथ दे रहे हैं।

loksabha election banner

बता दें कि वेदांती दशहरा पर निकलने वाली राम विजय यात्रा में शामिल होने के लिए इटावा आए थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2017 की ही तरह 2022 में एक बार फिर बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनेगी। दुनिया की कोई ताकत उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने से रोक नहीं सकती। प्रदेश की रामभक्त जनता ने बीजेपी का काम देख लिया है। कांग्रेस को 20 सीट नहीं मिलेगी। पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों से मिलकर देश में अस्थिरता पैदा करना चाह रही है, राहुल गांधी और कांग्रेस चीन के साथ मिलकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.