औरैया की बेटी के साथ दरिंदों ने पार कर दी थीं हैवानियत की सारी हदें, सामने आए चौंका देने वाले तथ्य
स्वजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया था आरोप। अद्र्धनग्न शव देखकर भड़क गए थे लोग। गले में कसा था दुपट्टा। पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और 15 लोगों को चिह्नित किया। घटनास्थल के आस पास काम करने वाले करीब 25 लोग रडार पर आए।
औरैया, जेएनएन। अजीतमल कोतवाली अंतर्गत एक गांव में सेामवार दोपहर तीन बजे से लापता 12 वर्षीय किशोरी की हत्या कर हत्यारे उसका अद्र्धनग्न शव खेत पर फेंक कर भाग निकले थे। जिसके बाद भड़के स्वजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाकर घंटों शव नहीं उठने दिया और हंगामा करते रहे। एसपी ने उन्हें समझाया था। बताया जा रहा था कि देर शाम बकरियां घर पहुंच गईं, लेकिन बेटी के नहीं लौटने पर स्वजन खोजबीन में जुट गए। शाम सात बजे गांव के बाहर खेत में बाजरा की फसल के अंदर उसका शव अद्र्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। हंगामे केबीच काफी देर के बाद रात करीब साढ़े 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की स्थितियां बन पाईं।
दुष्कर्म के बाद हुई थी किशोरी की हत्या
मंगलवार को दुष्कर्म के बाद मामले पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की बात सामने आई। उसके बाद पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने 15 लोगों को चिह्नित किया है।
हैवानों ने सारी हदें कर थीं पार
वहशी दरिंदों ने औरैया की बेटी के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी थी। उसने जबरदस्ती में पहले मारपीट की और जब बेटी ने संघर्ष किया तो उसने उसका मुंह दबा दिया। दुष्कर्म के बाद बदहवास हालत के बाद दुपट्टे से गला घोंट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आए तथ्य यही कहानी बयां कर रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर तीन चोटों के निशान भी आए है। एसपी सुनीति ने बताया कि दिवंगत किशोरी का डीएनए भी लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया जाएगा, जिससे आरोपित के डीएनए से मैच कराया जा सके।
कई और हिरासत में, 25 लोग रडार पर
पुलिस ने पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आस पास काम करने वाले करीब 25 लोग रडार पर आ गए हैंं जिनसे पूछताछ के बाद दो और लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अब सात लोगों से पूछताछ चल रही है। अन्य जो लोग रडार पर है उनसे अलग-अलग बयान लिए जा रहे है। जिससे कि सभी बयानों का सत्यापन कराकर असली आरोपित तक पहुंचा जा सके।
इनका ये है कहना
हिरासत में लिए गए आरोपितों से पूछताछ चल रही है। कई रडार पर है जिनसे अलग-अलग पूछताछ चल रही है। सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल चल रही है। जिससे कि सही आरोपित सलाखों के पीछे जा सके। - सुनीति, एसपी।