Move to Jagran APP

रोटी का संकट आते ही ऑटो से मुंबई के लिए निकल पड़े ये लोग, बयां किया दर्द

महाराष्ट्र से अपने साथियों के साथ गांव आए थे। गेहूं की कटाई मड़ाई हो गई है तो अब कमाने के लिए निकल पड़े हैं। महाराष्ट्र में भी अब लाकडाउन में कुछ ढील मिलने के बाद अब उन्हेंं यह लग रहा है कि वहां उन्हेंं कोई दिक्कत नहीं होगी।

By Akash DwivediEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 01:28 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 05:30 PM (IST)
रोटी का संकट आते ही ऑटो से मुंबई के लिए निकल पड़े ये लोग, बयां किया दर्द
ऑटो से मुंबई जाते भदोही निवासी सूर्यपाल और उनके साथी

कानपुर, जेएनएन। कोरोना का कहर थमा तो अब दो जून की रोटी के जुगाड़ के लिए लोग मुंबई, दिल्ली आदि शहरों के लिए लौटने लगे हैं। महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगने के बाद भदोही लौटे 12 लोग अब छूट मिलने के बाद फिर आटो रिक्शा से ही मुंबई निकल पड़े हैं। कोरोना की दूसरी लहर के चरम पर पहुंचने के बाद उस पर नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली समेत कई प्रांतों में लॉकडाउन लगाया गया। ऐसे में बड़े पैमाने पर लोग वहां से अपने घर लौट आए। इनमें से ही एक हैं भदोही के सूर्यपाल।

loksabha election banner

वह आटो रिक्शा से ही महाराष्ट्र से अपने साथियों के साथ गांव आए थे। गेहूं की कटाई, मड़ाई हो गई है तो अब कमाने के लिए निकल पड़े हैं। महाराष्ट्र में भी अब लाकडाउन में कुछ ढील मिलने के बाद अब उन्हेंं यह लग रहा है कि वहां उन्हेंं कोई दिक्कत नहीं होगी। इसीलिए तो अब तीन आटो से सूर्यपाल और उनके साथी मुंबई जा रहे हैं। शहर पहुंचे सूर्यपाल ने बताया कि सभी एक साथ ही वहां रहते हैं। अब यहां किसानी का कार्य भी हो गया है। ऐसे में घर बैठने से कोई फायदा नहीं है अब वहां जाकर दो जून की रोटी कमाएंगे।

नौकरी करेंगे तब ही खाना खा पाएंगे : सूर्यपाल ने बताया कि मुंबई में नौकरी करते थे, लेकिन लॉकडाउन के समय मजबूरी में आने पर घर आना पड़ा। अब स्थिति वहां पर पहले से ठीक हो गई। इसलिए ऑटो लेकर निकलना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.