Move to Jagran APP

कानपुर के बिधनू में संपन्न हुआ मिशन शक्ति का कार्यक्रम, कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने रखे विचार

इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि समाज और सरकार जब एक साथ चलेंगे तो समस्या का समाधान स्वतः हो जाएगा। मंच पर ही मौजूद विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बिठूर की धरती को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए माता सीता और रानी लक्ष्मीबाई की गाथा सुनाई।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 06:50 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 06:50 PM (IST)
कानपुर के बिधनू में संपन्न हुआ मिशन शक्ति का कार्यक्रम, कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने रखे विचार
सभा को संबोधित करते राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री।

कानपुर, जेएनएन। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन जब एक साथ जुड़ेगा तो नारी सशक्तीकरण का लक्ष्य स्वतः ही प्राप्त हो जाएगा। यह बात कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मिशन शक्ति के तहत बिधनू विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने पांच नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया। साथ ही 11 संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया। 

loksabha election banner

इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि समाज और सरकार जब एक साथ चलेंगे तो समस्या का समाधान स्वतः हो जाएगा। मंच पर ही मौजूद विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बिठूर की धरती को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए माता सीता और रानी लक्ष्मीबाई की गाथा सुनाई। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए सरकार की कई योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार आधी आबादी को बराबरी का दर्जा देने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। केवल महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगी। इस दौरान सम्मानित की गई सपई निवासी महिला मैना बाजपेई ने सरकार का धन्यवाद करते हुए बताया कि पति की मौत के बाद उन्होंने मजदूरी करके दो बेटियों को परास्नातक तक कि शिक्षा दिलाई है। इस बीच छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। इस मौके पर पर रामदेव शुक्ल, पीयूष त्रिपाठी, आभा द्विवेदी, पवन चंदेल, वैभव दीक्षित, सूर्यब्रह्म सिंह, कल्याण तिवारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.