अाठ साल बाद यूपी में सोमवार रहा सबसे गर्म दिन, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
चूंकि मई मौसम का सबसे गर्म माह होता है इसलिए तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बनी रहती है। इससे पहले वर्ष 2012 में भी 21 मई का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
By Ashish MishraEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 03:40 PM (IST)
कानपुर(जेएनएन)। आठ साल बाद सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सीएसए के मौसम विभाग में दिन का पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक रिकॉर्ड है। सीएसए के ही मौसम विभाग में वर्ष 2010 में 21 मई को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पछुआ हवा के चलने से अचानक तापमान में वृद्धि हुई है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा.अनिरुद्ध दुबे का कहना है कि फिलहाल अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। चूंकि मई मौसम का सबसे गर्म माह होता है इसलिए तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बनी रहती है। इससे पहले वर्ष 2012 में भी 21 मई का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें