Move to Jagran APP

एडीएम व डीसीपी ने अखंड शिवधाम आश्रम में की जांच

बिठूर स्थित अखंड शिवधाम आश्रम की संपत्तियों के आधिपत्य को लेकर मची रार का मामला।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 02:12 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 02:12 AM (IST)
एडीएम व डीसीपी ने अखंड शिवधाम आश्रम में की जांच
एडीएम व डीसीपी ने अखंड शिवधाम आश्रम में की जांच

संवाद सहयोगी बिठूर : बिठूर स्थित अखंड शिवधाम आश्रम की संपत्तियों के आधिपत्य को लेकर मची रार को लेकर एडीएम सिटी अतुल कुमार और डीसीपी संजीव त्यागी ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एडीएम सिटी कार्यालय में स्वामी स्वयं प्रकाशानंद के नाम से बने ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू तिवारी ने अधिवक्ताओं के साथ पहुंचकर साक्ष्य सौंपे। स्वामी ब्रजानंद अवधूत के अधिवक्ता ने भी भी कुछ कागजात दिए और ट्रस्ट पर खुद के स्वामित्व का दावा किया।

loksabha election banner

स्वामी स्वयं प्रकाशानंद के ब्रह्मलीन होने के बाद आश्रम की संपत्तियों को लेकर विवाद चल रहा है। रेनू तिवारी जहां खुद को आश्रम और ट्रस्ट की प्रमुख बता रहीं हैं तो स्वामी ब्रजानंद अवधूत उनके दावे को लगत ठहरा रहे हैं।

डीएम आलोक तिवारी ने एडीएम सिटी अतुल कुमार और डीसीपी संजीव त्यागी की कमेटी बनाई है। सोमवार को कमेटी ने कलेक्ट्रेट में सुनवाई की। स्वामी ब्रजानंद अवधूत के अधिवक्ता ने कहा कि रेनू तिवारी ने गलत तरीके से खुद को ट्रस्ट का अध्यक्ष बना लिया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद हैं। उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े कागजात दिए। साथ ही सतरूपा को महंत बनाए जाने का विरोध किया। रेनू तिवारी ने भी खुद के अध्यक्ष होने से संबंधित साक्ष्य दिए और कहा कि वह खुद अध्यक्ष नहीं बनीं। उन्हें स्वामी स्वयं प्रकाशानंद जी ने ही विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अध्यक्ष बनाया है। दोनों पक्षों को सुनने के मामले की जांच के लिए दोपहर में एडीएम सिटी अतुल कुमार ,डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी,एसीपी दिनेश चन्द्र शुक्ला और बिठूर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा अखंड शिवधाम आश्रम पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे आश्रम का मुआयना किया। साध्वी सतरूपा से और धरने पर बैठे हरिद्वार के संतों बातचीत की। इसके बाद आश्रम में रह रहे दो परिवारों से भी पूछताछ की।

------------------

मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों ने अपने - अपने पक्ष में कुछ साक्ष्य सौंपे हैं। जरूरत पड़ने पर दोनों पक्षों को फिर बुलाया जाएगा। फिलहाल जांच चल रही है। जल्द ही पूरी करके इसे जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

- अतुल कुमार, एडीएम सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.