कानपुर से बांदा जा रही रोडवेज बस हाईवे पर पलटी, गाय को बचाने में हुआ हादसा, चालक समेत कई यात्री घायल
कानपुर - प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह महोली मोड़ के पास रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई।विकास नगर डिपो की बस कानपुर से बांदा कर्वी जा रही थी। बस पर पचास से अधिक सवारियां बैठी थीं। गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा होते बच गया।
कानपुर, जागरण संवाददाता। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। कानपुर से बांदा जा रही विकास नगर डिपो की बस महोली मोड़ के पास अचानक गाय सामने आ जाने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। सवारियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग राहत व बचाव कार्य के लिए बस की तरफ दौड़ पड़े। गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा होते बच गया। घायलों में सभी मामूली रूप से घायल हैं। बस चालक गंभीर रूप से घायल है।
कानपुर - प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह महोली मोड़ के पास रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई।विकास नगर डिपो की बस कानपुर से बांदा कर्वी जा रही थी। बस पर पचास से अधिक सवारियां बैठी थीं। कानपुर से फतेहपुर जाते समय बस जैसे ही महाराजपुर के महोली मोड़ के पास पसुंची तभी सड़क के बीचोबीच अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक ब्रेक ली। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई।बस पलटते ही सवारियों के बीच चीख - पुकार मच गई।तेज आवाज सुन आसपास मौजूद लोग बस की तरफ भागे।लोगों की मदद से सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया।
कुछ लोग बस के अंदर फंस गए थे जिनको सीसे तोड़कर बाहर निकाला गया।सभी को मामूली चोटें ही आई हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल बस चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसौल भेजा।वहीं कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार नजदीक के निजी अस्पताल हेतु ले जाया गया।घटना के बाद यात्री डरे - सहमे हुए थे।पुलिस ने दूसरी बसों से यात्रियों को आगे के लिए रवाना किया।घायलों में फतेहपुर के श्याम वीर कुशवाहा, रमेश गुप्ता, संजय कुमार , निधि, कल्पना , मुकेश रहे।बांदा के रहने वाले अक्षय , अमित, सुमित्रा , रुचि , नन्हकी , रानी, सौरभ , सचिन आदि रहे।थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि गाय को बचाने में सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई।बस कानपुर से बांदा जा रही थी।लोगों को मामूली चोटें आई हैं।घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाकर उनको दूसरी बसों से भेज दिया गया।बस चालक गंभीर है उसको सीएचसी सरसौल में भर्ती कराया गया है।