Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कुएं में गिरी कार, महोबा के छह बरातियों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

मंगलवार रात वहीं पर कार बैक करते समय कुएं में गिरने से छह बरातियों की दर्दनाक मौत हो गई। मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर में महराजपुर थानाक्षेत्र के दीवान जी का पुरवा निवासी लटोरा अहिरवार के यहां महोबा जिला के स्वासामाफ से लखन अहिरवार के लड़के की बरात गई थी।

By ShaswatgEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 11:07 AM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 05:13 PM (IST)
मध्य प्रदेश के छतरपुर में कुएं में गिरी कार, महोबा के छह बरातियों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
इसी कुएं में गिरकर छह लोगों की चली गई जान।

महाेबा, जेएनएन। एक ऐसा घर जहां कुछ देर पहले तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, तैयारियां चल रही थीं और निरंतर लोगों का आना जाना लगा हुआ था। अचानक उस घर की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां खुशी से कुछ देर पहले तक लोग झूम रहे थे वहां अब ये स्थिति है कि लोगों के आंसू नहीं रुक रहे। अपनों की असामयिक मौत पर घर की दीवारें लोगों के करुण क्रदंन की गवाही दे रही हैं।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश के छतरपुर गई थी बरात 

महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के स्वासामाफ निवासी लखन अहिवार के लड़के की बरात मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर गे गांव दीवान जी का पुरवा गई हुई थी। बरात देर रात गांव पहुंची थी। बोलेरो मालिक छत्रपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह स्वयं ही गाड़ी चला रहे थे। इसमें नौ बराती सवार थे। रात को गाड़ी बैक करते समय अंधेरा होने से वह समझ नहीं सके। घटना की सूचना थाने में पहुंची तो पुलिस फोर्स भी आ गया और लोगों की मदद से बरातियों को निकालने का प्रयास होने लगा। बोलेरो सवार नौ लोगों में से छह की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद तीन लोगों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। उक्त हादसे का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। 

इन लोगों की हुई मौत 

मरने वालों में 50 वर्षीय घनश्याम अहिरवार, 35 वर्षीय राम रतन अहिरवार पुत्र आमना, 22 वर्षीय कुलदीप पुत्र हरप्रसाद, 30 वर्षीय राजू कुशवाहा, 35 वर्षीय छत्रपाल सिंह, 28 वर्षीय रामाधीन, शामिल हैं। घायलों में 28 वर्षीय तेजराम, 20 वर्षीय चेतराम, 17 वर्षीय लक्ष्मण को बचा लिया गया है। 

सीएम योगी ने दो लाख की मदद के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए हादसे में हताहत प्रत्येक दिवंगत के स्वजन को दो लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.