Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021: 130 बूथों पर 67.49 फीसद मतदान, 625 उम्मीदवारों का भविष्य तय, सदस्य के 312 पदों के लिए हुआ मतदान

निमिधा गांव में मालती देवी ने जीत दर्ज की थी। परिणाम आने के बाद ही वह बीमार हो गईं और बाद में उनका निधन हो गया था। यहां मालती देवी की बहू निधि सचान आरती देवी समेत छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 10:05 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 10:05 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: 130 बूथों पर 67.49 फीसद मतदान, 625 उम्मीदवारों का भविष्य तय, सदस्य के 312 पदों के लिए हुआ मतदान
रैपुरा, लौकाहा, स्योंदी समेत 113 गांवों में सदस्य पद के लिए मतदान हुआ

कानपुर, जेएनएन। ग्राम पंचायत सदस्य के 312 पदों और निमिधा गांव के प्रधान पद के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। 46 हजार मतदाताओं में 67.49 फीसद ने मतदान किया। निमिधा गांव में दो बूथ बनाए गए थे। कुल 130 बूथ पर मतदान हो रहा है। 14 जून को मतों की गिनती होगी। सदस्य के अभी 54 पद खाली रह गए हैं। इन पदों के लिए फिर से अधिसूचना जारी की जाएगी।

loksabha election banner

निमिधा गांव में मालती देवी ने जीत दर्ज की थी। परिणाम आने के बाद ही वह बीमार हो गईं और बाद में उनका निधन हो गया था। यहां मालती देवी की बहू निधि सचान, आरती देवी समेत छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह कल्याणपुर के वार्ड 11 के बीडीसी सदस्य की मृत्यु हो गई थी। उनके रिक्त पद पर एक उम्मीदवार मैदान में थे इसलिए वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

14 जून को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। शनिवार को गजना, सुभानपुर मुरादनगर, बरौली, गदनपुर चोरसा, महादेवा, हिलालपुर, स्योढ़ारी, पतारा, जहांगीराबाद, रामसारी, गड़ाथा, रैपुरा, लौकाहा, स्योंदी समेत 113 गांवों में सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। सदस्य पद के कुल 619 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद सभी प्रधान बहुमत में आ जाएंगे। इसके बाद वे शपथ ग्रहण करेंगे। इन गांवों को 33 सेक्टर में बांटा गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक तिवारी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। कहीं किसी विवाद की सूचना नहीं है।

यहां पर भी शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ :  बांदा, चित्रकूट, उरई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, उन्नाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.