बार चुनाव के लिए हंगामे के बीच 39 दावेदारों ने दाखिल किया नामांकन, डमी प्रत्याशी को लेकर नोकझोंक
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गणेश दीक्षित और नरेश त्रिपाठी ने भी नामांकन कराया है।
कानपुर, जेएनएन। बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कई प्रत्याशियों के समर्थकों में नोकझोंक हो गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। हंगामा के बीच 39 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के एक दिन पहले चंदे की रसीद काटने का आरोप लगाकर कुछ अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की।
मंगलवार को बार एसोसिएशन के बैठक कक्ष में नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच संयुक्त मंत्री पद के लिए एक प्रत्याशी जब नामांकन कराने पहुंचे तो दूसरे प्रत्याशियों के समर्थकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। फिर काफी देर तक कचहरी में हंगामा चलता रहा।
39 प्रत्याशियों ने कराए नामांकन
दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को 39 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। एल्डर्स कमेटी के निर्देशों के बावजूद दावेदारों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल ताकत दिखाई। विजिटिंग कार्ड व पम्फ्लेट्स हवा में उड़ाए गए। बुधवार को भी दोपहर तीन बजे तक बार एसोसिएशन में नामांकन होंगे।
प्रत्याशियों ने दिखाया उत्साह
प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों में भी जोश देखने लायक था। सुबह 11:30 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई तो प्रत्याशियों ने भी जीत के लिए ताकत दिखाने को जुलूस की जोरदार तैयारी की। समर्थकों की टोली में बाहरी लोग भी शामिल हुए। बार एसोसिएशन लॉन, लायर्स एसोसिएशन के साथ ही कचहरी परिसर के अन्य हिस्सों से प्रत्याशियों ने जुलूस उठाये। नामांकन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। बुधवार को भी नामांकन होगा जिसमें प्रत्याशियों की संख्या और बढऩे की उम्मीद है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गणेश दीक्षित व नरेश त्रिपाठी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया।
किस पद के लिए कितने दावेदार
अध्यक्ष - चार
महामंत्री - चार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- छह
कनिष्ठ उपाध्यक्ष- तीन
मंत्री- एक
लाइब्रेरी - पांच
प्रशासन - तीन
प्रकाशन - दो
कोषाध्यक्ष - चार
वरिष्ठ कार्यकारिणी- दो
कनिष्ठ कार्यकारिणी- पांच
चेयरमैन हुए बेहोश
नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी केचेयरमैन सतेंद्र कुमार निगम भी बार एसोसिएशन पहुंचे। स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनकी हालत बिगड़ गई। इसके चलते वह बेहोश हो गए। होश आने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें घर भेजा।
किस पद के लिए किसने भरा पर्चा
अध्यक्ष पद : गणेश कुमार दीक्षित, नरेश कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार मिश्रा, काली शंकर मिश्रा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अनूप शुक्ला, विश्वनाथ गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, अनिल कुमार शुक्ला, विजय शंकर रावत, अनिल कुमार मिश्रा।
उपाध्यक्ष : संजीव कुमार कनौजिया, मधू कुमार यादव, अरुण सिंह भदौरिया।
महामंत्री : अनुराग श्रीवास्तव, जगजीवन राम, पवन कुमार तिवारी, आदित्य कुमार सिंह।
मंत्री : सुनील कुमार वर्मा।
कोषाध्यक्ष : कपिल देव राय सिन्हा, धीरेंद्र कुमार शुक्ला, कमल कुमार वर्मा, श्याम कुमार दीक्षित।
संयुक्त मंत्री प्रशासन : विप्लव त्रिपाठी, अक्षय कुमार सिंह, शशांक तिवारी।
संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी : यशू शुक्ला, दुर्गेश कुमार सक्सेना, राघवेंद्र सिंह, अनिल बाबू चौधरी, हरिकृष्ण शुक्ला
संयुक्त मंत्री प्रकाशन : अरविंद प्रताप वर्मा, वर्तिका दवे।
वरिष्ठ कार्यकारिणी : पवन कुमार अवस्थी, उमाकांत पाल।
कनिष्ठ कार्यकारिणी : अखिलेश कुमार यादव, नीती बाजपेई, ज्ञानेंद्र कृष्ण पांडेय, निर्मल कुमार, सुभाष द्विवेदी।