राधा कृष्ण संग खेली फूलों की होली
कानपुर: कल्याणपुर महोत्सव के पहले दिन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पुराना पनकी रोड से शुरू हुई यात्
कानपुर: कल्याणपुर महोत्सव के पहले दिन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पुराना पनकी रोड से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए आवास विकास सीएनजी पंप के पास स्थित मैदान में समाप्त हुई। शाम को आयोजित भजन संध्या में राधा रानी और श्रीकृष्ण के नृत्य और फूलों की होली ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा जिन मार्गो से गुजरी श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। आरती उतारकर सुख समृद्धि की कामना की। विधायक नीलिमा कटियार, पार्षद कौशल किशोर मिश्र, विनीत त्यागी, आशा माता मंदिर के महंत आशुतोष गिरि, श्याम तिवारी, दलजीत सिंह,पंकज अवस्थी, विक्रम, राजीव कनोडिया, आलोक निगम, अरविंद राजपूत आदि रहे।