Move to Jagran APP

शहर में 1640 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

शहर में शनिवार को 60 वर्ष के अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से से अधिक के बीमार व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 01:59 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 01:59 AM (IST)
शहर में 1640 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
शहर में 1640 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

जासं, कानपुर : शहर में शनिवार को 60 वर्ष के अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर रोगियों का टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने 2520 का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसमें से 1640 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। शहर में सरकारी और निजी अस्पताल मिलाकर 16 केंद्र बनाए गए थे। अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि 65 लोगों का शनिवार को टीकाकरण हुआ। 61 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया।

loksabha election banner

12 केस आए पॉजिटिव

कोरोना के केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। शनिवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मौजूदा समय में 117 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को फिर से जागरूक कर रहे हैं। उन्हें शारीरिक दूरी का पालन के साथ ही मास्क पहनने की अपील की जा रही है। एयरपोर्ट पर दूसरे दिन महिला यात्री मिली पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, कानपुर : एयरपोर्ट पर दूसरे दिन एक और महिला कोविड संक्रमित पाई गई। महिला मुंबई स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गई थीं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें घर में क्वारंटाइन किया है।

मुंबई से शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट पर आई। फ्लाइट से 139 यात्री आए थे, जिसमें 48 यात्रियों का टेस्ट लिया गया। शाम को आई जांच रिपोर्ट में बांसमंडी स्थित आलम मार्केट निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची और उन्हें क्वारंटाइन कराया। बता दें, शुक्रवार को भी मुंबई फ्लाइट से कानपुर आए एक यात्री संक्रमित पाए गए थे। उधर, कोरोना संक्रमण को देखते हुए विमानन कंपनी ने अब सीटों पर आरक्षण भी सीमित कर दिया है। अब 189 सीटर विमान में अधिकतम 152 यात्रियों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। विमान की क्षमता का यह 80 फीसद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.