खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, चालक भागे
संवाद सूत्र तालग्राम अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर दो ट्रैक्टर ट्राली प
संवाद सूत्र, तालग्राम: अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई। वहीं, चालक मौके से भाग गए।
मंगलवार को कुछ लोग गांव हाजिरपुर व सिगनापुर में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करवा रहे थे। लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। इस कार्य को बंद करवाए जाने की मांग की। इसके बाद तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने दोनों गांव में पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। दोनों जगह अवैध खनन का कार्य करते लोग मिले। पुलिस को देखकर भाग निकले। दोनों स्थानों से एक-एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर थाने लाई गई। पुलिस चालकों के बारे में जानकारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। ट्रैक्टर चालकों की जानकारी की जा रही है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।