स्वजन से अभद्रता पर टीवी कलाकार आहत
किया। पहले रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। इस सूची में उनके पिता का नाम व मोबाइल नंबर गलत लिखा था। कोई लक्षण भी नहीं थे। उन्होंने दोबारा जांच कराने को कहा था। कन्नौज से टीम आने के बाद जांच शुरू हुई। इस बीच रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी गई। इसके बाद घर भेज दिया गया। बताया कि नमूना जाने के बाद
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ (कन्नौज) : टीवी सीरियल में अभिनय करने वाले छिबरामऊ के छपट्टी निवासी करण अरोड़ा स्थानीय स्वास्थ्य टीम के व्यवहार से आहत हैं, उन्होंने स्वजन से अभद्रता का आरोप लगाया है।
टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी में शेखर शर्मा की मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार करण अरोड़ा लॉकडाउन में शूटिग बंद होने से घर आए हैं। बताया कि दो जून को मुंबई से फ्लाइट से चले थे। मुंबई व लखनऊ दोनों जगह जांच हुई। घर आने के पहले भी वह सीधे अस्पताल गए। शाम का समय हो जाने की वजह से केवल थर्मल स्क्रीनिग हुई। होम क्वारंटाइन रहने को कहा गया। इसके बाद वह दूसरे दिन गए। इस बीच एक स्वास्थ्य टीम घर पहुंची। इसमें कुछ कर्मियों ने स्वजन से अच्छा व्यवहार नहीं किया। दूसरी ओर नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल में चिकित्सकों ने सहयोग किया। पहले रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। इस सूची में पिता का नाम व मोबाइल फोन नंबर गलत लिखा था। कोई लक्षण भी नहीं थे। उन्होंने दोबारा जांच कराने को कहा था। कन्नौज से टीम आने के बाद जांच शुरू हुई। इस बीच रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी गई। इसके बाद घर भेज दिया गया। बताया कि जांच का सैंपल लिए जाने के बाद उन्होंने करीब 36 घंटे का समय अस्पताल में बिताया। कहा कि रिपोर्ट जारी करने में क्लर्क स्तर पर गलती की जानकारी मिली है। इस गलत रिपोर्ट ने घर के सभी सदस्यों को परेशान कर दिया।
सीएमओ डॉ के स्वरूप का कहना है कि केजीएमयू से आई रिपोर्ट में तकनीकी खामी के कारण रिपोर्ट पॉजिटिव हो गई थी। इसे थोड़ी देर में ही दुरुस्त कर लिया गया था। इतनी देर में मेडिकल टीम इनके घर पहुंच चुकी थी और घर को सैनिटाइज करने का काम कर रही थी। इस दौरान हुई परेशानी को यदि वे अभद्रता मानते हैं तो यह मेरे समझ से परे है। यदि मेरे पास कोई शिकायत आती है तो जांच कराएंगे।