ट्रक ने बाइक सवार प्रधानाध्यापक को कुचला
निकल गया। लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। उधर प्रधानाध्यापक को घायल अवस्था में लोग अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर पत्?नी मालती देवी बदहवाश हो गईं। प्रधानाध्यापक की मौत पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनूप मि
संवाद सूत्र, सिकंदरपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने चौराहे पर बाइक सवार प्रधानाध्यापक को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
नगला कायस्थान निवासी 47 वर्षीय फूल सिंह पुत्र रामभरोसे प्राथमिक विद्यालय विषमा मुडिया में प्रधानाध्यापक थे। शुक्रवार को रोज की भांति स्कूल गए थे। अवकाश होने के बाद बाइक से घर वापस आ रहे थे। करमुल्लापुर चौराहे पर गुरसहायगंज की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरे। चालक ट्रक लेकर भागने लगा तो पहिया उनके पैर के ऊपर से निकल गया। लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। उधर प्रधानाध्यापक को घायल अवस्था में लोग अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर पत्नी मालती देवी बदहवाश हो गई। प्रधानाध्यापक की मौत पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनूप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंचे। उनके पुत्र हरवेंद्र ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा कराया है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। ट्रक चौकी पर खड़ा है।