तीन युवकों ने किशोर से किया कुकर्म
संवाद सूत्र गुरसहायगंज तीन युवकों ने आठ दिन पहले 12 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म किया था
संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: तीन युवकों ने आठ दिन पहले 12 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म किया था, लेकिन उस समय किशोर ने डर के कारण स्वजन को जानकारी नहीं दी थी। आरोपितों ने वीडियो दिखा किशोर को दोबारा घर बुलाने का प्रयास किया तो उसने स्वजन को जानकारी दी। पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले मजदूर ने बताया कि आठ दिन पहले 12 वर्षीय बेटे के साथ गांव के तीन युवकों ने घर में बुलाया। यहां कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपितों ने घर वालों को बताने पर वीडियो इंटरनेट में वायरल करने की धमकी दी थी। बेटे ने भय के कारण जानकारी नहीं दी थी। वह घर पहुंचा और दर्द होने की बात स्वजन से कही तो उन्होंने पास के क्लीनिक से दवा ले ली। सोमवार को आरोपितों ने किशोर से दोबारा घर आने की बात कही और वीडियो दिखाया। परेशान किशोर ने जानकारी स्वजन को दी। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो की तलाश जारी है। किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।