शौचालय की दीवार गिरने से बुजुर्ग दबा
संवाद सूत्र, ठठिया : निर्माणाधीन शौचालय की दीवार गिरने से बुजुर्ग दबकर घायल हो गया। थाना क्षे
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 10:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, ठठिया : निर्माणाधीन शौचालय की दीवार गिरने से बुजुर्ग दबकर घायल हो गया। थाना क्षेत्र के सुक्खापुर्वा गांव निवासी राम सेवक अपने घर के बाहर निर्माणाधीन शौचालय के पास बैठे थे। इसी बीच अचानक किसी तरह शौचालय की दीवार गिर गई। परिजनों ने मलबे को हटाकर राम सेवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों ने शौचालय निर्माण की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधान व ग्राम सचिव निर्माण का ठेका खुद उठा रहे हैं। धनराशि को खाते से निकलवा कर ले लिया जाता है। खंड विकास अधिकारी राम आसरे ने बताया कि जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें